/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/02/aQfYbZlYcOpuY6eKopzT.jpg)
Photograph: (X)
दिल्ली चुनाव में अब चंद दिन ही शेष बचे हैं। चुनाव प्रचार चरम पर है और नेताओं के एक-दूसरे पर बयानों के तीर छोड़े जा रहे हैं। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस तीनों ही दलों ने नेताओं की पूरी फौज मैदान में मुकाबले के लिए उतार दी है। भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुस्तफाबाद व ओखला में चुनावी रैलियों में दावा किया है दिल्ली में कमल खिलेगा। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केजरीवाल पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: सिर पर मटका रखे दिखे हरियाणा के CM Nayab Saini, यमुना पानी विवाद का दिया जवाब?
अपने वादों पर खरे नहीं उतरे केजरीवाल
पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने मुस्तफाबाद और ओखला में चुनावी रैलियों को संबोधित करते आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पिछले 11 वर्षों में लोगों को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं किया। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर अपने वादे पूरे करने के बजाय बहाने बनाते हैं। ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में 'कमल' खिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें (केजरीवाल) पद से हटाने और भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है। ठाकुर ने कहा, "उन्होंने (केजरीवाल) ने दावा किया था कि वह दिल्ली की हवा को साफ कर देंगे, लेकिन प्रदूषण और भी बदतर हो गया है। उन्होंने यमुना को साफ करने और उसमें डुबकी लगाने की कसम खाई थी, फिर भी नदी बहुत ज्यादा प्रदूषित बनी हुई है।
यह भी पढ़ें:Delhi Election: मतदान से पहले दलों में भगदड़, आप के आठ विधायक भाजपा में, आप में भाजपा के दो नेता शामिल
केजरीवाल दलित विरोध
उन्होंने स्वच्छ पेयजल का वादा किया था, लेकिन लोग अब भी दूषित पानी की आपूर्ति से जूझ रहे हैं। उन्होंने अच्छी सड़कों का वादा किया था, लेकिन ‘आप’ के शासन में दिल्ली की सड़कें बदहाल हो गई हैं।" ठाकुर ने आरोप लगाया कि केजरीवाल द्वारा सीवेज प्रणाली में सुधार करने के वादे के बावजूद राजधानी में गंदगी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा, 'दिल्ली के लोगों ने मन बना लिया है...'आप' नामक यह आपदा हटेगी और 'कमल' (भाजपा का चुनाव चिह्न) खिलेगा।" भाजपा नेता ने केजरीवाल पर दलित विरोधी होने का भी आरोप लगाया।
'उन्होंने (केजरीवाल ने) कहा था कि वह यमुना को साफ कराएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ... उन्होंने कहा था कि वह दो कमरों के घर में रहेंगे... उनके सारे वादे झूठे थे।" उन्होंने कहा, "केजरीवाल ने कहा कि हम मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना बंद कर देंगे, मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश
अरविंद केजरीवाल पर झूठा होने आरोप
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर झूठा होने और झूठे वादे करने का आरोप लगाया। त्रिनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोहन यादव ने घोषणा की कि पांच फरवरी होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में आती है तो दिल्ली में 'आप' सरकार द्वारा क्रियान्वित किसी भी योजना को रद्द नहीं किया जाएगा। यादव ने कहा, "दिल्ली की जनता को पता चल गया है कि केजरीवाल झूठे हैं।" उन्होंने 'आप' की आलोचना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। यादव ने कहा, 'उन्होंने (केजरीवाल ने) कहा था कि वह यमुना को साफ कराएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ... उन्होंने कहा था कि वह दो कमरों के घर में रहेंगे... उनके सारे वादे झूठे थे।" उन्होंने कहा, "केजरीवाल ने कहा कि हम मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना बंद कर देंगे... इस झूठ के लिए मध्यप्रदेश में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है... अगर भाजपा दिल्ली में सत्ता में आती है, तो सभी योजनाएं (आप सरकार द्वारा लागू की गई) जारी रहेंगी।"
यह भी पढ़ें:Delhi Election: विधायक की बगावत से बदले सियासी समीकरण, महरौली विधानसभा में कौन मारेगा बाजी?