/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/19/priyanka-gandhi-vadra-2025-07-19-16-27-30.jpg)
'क्या हमारे बच्चे सुरक्षित नहीं?' प्रियंका गांधी ने ओडिशा और ग्रेटर नोएडा की घटनाओं पर सरकार से मांगा जवाब | यंग भारत न्यूज Photograph: (Google)
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद के मौजूदा सत्र में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सच्चाई से आंखें मिलाकर सवाल पूछेंगे। प्रियंका गांधी ने सोनियां गांधी के आंसू गिरने वाले आरोप का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा- मेरी मां के आंसू तक गिरे जब वह 43 साल की थीं और मेरे पिता को आतंकियों ने मार दिया। देश को सबकी रक्षा का प्रण चाहिए। महान देशभवक्त शहीद इंदिरा गांधी ने अमेरिका के सामने झुकने से इंकार कर दिया और पाकिस्तान के टुकड़े करा दिए, लेकिन उन्होंने कभी श्रेय नहीं लिया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की कूटनीति की विफलता की बात भी कही। हमारे विमानों का नुकसान हुआ है तो सीधे बताएं। सवालों से बचने वाली इस इस सरकार की राजनैतिक कायरता है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला कैसे और क्यों हुआ
प्रियंका ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में पूरा इतिहास उडेल दिया लेकिन यह नहीं बताया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला कैसे और क्यों हुआ। उन्होंने सरकार से पूछा कि यदि कश्मीर में हालात सामान्य हैं तो इतने बड़े आतंकी हमला कैसे हो सकता है यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा हमला है जहां पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर मौत के घाट उतारा गया। प्रियंका ने बताया कि 22 अप्रैल 2025 को मौसम साफ था और हजारों लोग कश्मीर के पहलगाम घूमने गए थे, जिन्हें सरकार ने आतंकवाद मुक्त बताया था। लेकिन उसी दिन आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों पर हमला किया, जो करीब एक घंटे तक चलता रहा, उस दौरान सुरक्षा बल नजर नहीं आए। वह घाटी में इतने लंबे समय तक रहे और सरकार कुछ नहीं कर पाई।
पीडि़त बोले हमारी सरकार ने हमे अनाथ छोड़ दिया था
प्रियंका गांधी ने उस हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार की पीड़ा भी संसद में साझा की। शुभम की पत्नी ने कहा कि वह अपनी आंखों के सामने अपनी पूरी दुनिया खत्म होते देख रही थीं और उस वक्त कोई सुरक्षा गार्ड उनके आसपास नहीं था। प्रियंका ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि क्या यही सामान्य स्थिति है जिसके बारे में प्रचार किया जा रहा है, जबकि 26 लोगों की जान गईा प्रियंका ने कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार इतिहास की बातें करती है, लेकिन हमें वर्तमान की सच्चाई जाननी है। उन्होंने याद दिलाया कि मुंबई हमले के वक्त गृह मंत्री ने इस्तीफा दे दिया था, लेकिन आज की सरकार सवालों से बचने में लगी है और इसकी राजनीतिक बेहद शर्मनाक है। priyanka Gandhi