Advertisment

Nishikant Dubey का राहुल गांधी पर फिर लैटर बम, बोले- देखिए अमेरिका का डर कैसा होता है?

निशिकांत दुबे का कांग्रेस और राहुल गांधी पर फिर लैटर बम, बोले- देखिए अमेरिका का डर कैसा होता है? राहुल गांधी और कांग्रेस ने 1995 में अमेरिका के दबाव में परमाणु परीक्षण क्यों रोका?

author-image
Dhiraj Dhillon
BJP MP Nishikant Dubey

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर फिर एक लैटर बम फोड़ा है। इस बार भाजपा सांसद द्वारा एक्स पर जारी किया गया पत्र 1995 का है, जो तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हाराव द्वारा भारत को परमाणु शक्ति का फैसला लिए जाने पर अमेरिकी प्रतिक्रिया को जाहिर करता है। भाजपा सांसद ने पत्र शेयर करते हुए कहा है कि राहुल बाबा ये देखिये अमेरिका का डर कैसा होता है।

Advertisment

जानिए पूरा क्या है मामला

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- कांग्रेस पार्टी के इतिहास में एक ऐसा पन्ना है, जो आज भी सवाल खड़े करता है। बात 1995 की है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने भारत को परमाणु शक्ति बनाने का फैसला किया। लेकिन इस गोपनीय योजना की भनक अमेरिका को कैसे लगी? उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस सरकार के किसी वरिष्ठ मंत्री या अधिकारी ने यह जानकारी अमेरिका को लीक कर दी। नतीजा? अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीधे नरसिम्हा राव से सवाल किया। 

“डर के मारे कैसे रातों रात टाल दिया फैसला”

Advertisment

निशिकांत दुबे बोले- इतना ही नहीं, हड़बड़ाहट में रातों-रात प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव को टेलीग्राम भेजकर मीटिंग बुलाई गई और डर के मारे कांग्रेस ने परमाणु परीक्षण का फैसला टाल दिया। वहीं, 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने न केवल विश्व की धमकियों को नजरअंदाज किया, बल्कि पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण कर भारत को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित किया। यह साहस और दृढ़ता हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भी देखने को मिली। राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए यह इतिहास एक सबक है। देशहित में साहसिक फैसले लेने का समय है, न कि पश्चाताप करने का। क्या कांग्रेस इस इतिहास से सीख लेगी?

bjp mp nishikant dubey | nishikant dubey latest news | nishikant dubey latest statement not present in content

bjp mp nishikant dubey nishikant dubey latest news nishikant dubey latest statement
Advertisment
Advertisment