/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/16/rahul-publoc-addres-2025-07-16-22-15-37.jpg)
गुवाहटी, वाईबीएन डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को निशाना पर लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "मैं जो बोलता हूं, वो होता है, मैंने कोविड, नोटबंदी, गलत GSTके समय जो बोला, उसका नतीजा सबके सामने है। मैं आज बोल रहा हूं कि कुछ ही समय में मीडिया वाले आपके मुख्यमंत्री को जेल जाता हुआ दिखाएंगे और उन्हें नरेंद्र मोदी, अमित शाह भी नहीं बचा पाएंगे।
ये काम असम के युवा, किसान, मजदूर और हर वर्ग के लोग करके दिखाएंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि ये व्यक्ति भ्रष्ट है। जिस पर हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें जवाब दिया और कह कि वह जानते हैं कि खुद जमानत पर हैं।
'बिहार में लाखों लोगों को वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा'
राहुल गांधी यहीं नहीं रुके और कहा कि बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर कहा, "महाराष्ट्र का चुनाव भाजपा और चुनाव आयोग ने चोरी किया। वही काम अब बिहार में भी करने की कोशिश की जा रही है। ये लोग अब बिहार में नई वोटर लिस्ट तैयार करने का काम कर रहे हैं। उस वोटर लिस्ट से लाखों लोगों को हटाया जा रहा है। इसमें गरीब, मजदूर, किसान हैं और कांग्रेस-आरजेडी के वोटर शामिल हैं। हम बिहार में इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं और इन पर दबाव बना रहे हैं। वही काम ये लोग असम में भी करेंगे, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।
असम का मुख्यमंत्री भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है - और, कुछ ही समय में कांग्रेस के बब्बर शेर उसे जेल पहुंचाएंगे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 16, 2025
इसका डर उसकी आंखों में साफ दिख रहा है - क्योंकि उसे अब न मोदी बचा पाएंगे और न ही शाह! pic.twitter.com/vpk78BU8Tr
संघ-भाजपा पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने चायगांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ आरएसएस नफरत, बांटने और लड़ाने की विचार और एक तरफ कांग्रेस जिसकी नफरत मिटाने की विचारधारा है। उन्होंने कहा कि संघ देश के संवैधानिक ढांचे पर लगातार हमले कर रही है। संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है।
खुद को राजा समझते हैं असम के सीएम: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "आज जो असम में हो रहा है वही पूरे देश में हो रहा है। यहां के मुख्यमंत्री खुद को राजा समझते हैं, लेकिन जब आप उनकी आवाज सुनेंगे, उनकी आंखों में देखेंगे, तो आपको उसके पीछे डर दिखेगा। वे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, चिल्लाते हैं, लेकिन उनके दिल में डर है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो जानते हैं कि एक दिन कांग्रेस के बब्बर शेर उन्हें जेल में डाल देंगे। उन्हें अपने सारे भ्रष्टाचार का हिसाब असम की जनता को देना होगा।
हिमंता बिस्वा सरमा का पलटवार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी असम आते हैं और मुझे जेल भेजने की बात करते हैं लेकिन वह भूल जाते हैं कि वह खुद जमानत पर बाहर हैं। एक्स पर पोस्ट कर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "लिख कर ले लीजिए, हिमंत बिस्वा सरमा को जेल जरूर भेजेगा- यही यह वही वाक्य है जो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ अपनी बंद बैठक में कहा, लेकिन हमारे नेता जी यह कितनी आसानी से भूल गए कि वे स्वयं देशभर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं, राहुल जी. आज के दिन असम की मेहमाननवाजी का आनंद लें।" : Rahul Gandhi बयान | rahul gandhi statement on caste census | Assam CM jail warning | Assam CM corruption case