Advertisment

Politics: राहुल गांधी ने खरगे को बताया 'बब्बर शेर', भाजपा ने लगाया यह आरोप

राहुल गांधी के ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को 'बब्बर शेरों और शेरनियों' के साथ जोड़ना कांग्रेस के अंदर सम्मान की राजनीति पर सवाल उठा रहा है। वरिष्ठ दलित नेता को पार्टी में टोकन क्यों बनाया जा रहा है?

author-image
Dhiraj Dhillon
Amit Malviya, Kharge and Rahul Gandhi

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन को 'बब्बर शेरों और शेरनियों' के साथ जोड़ने पर भाजपा ने उन्हें घेरने का प्रयास किया है। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस संबोधन को वरिष्ठ दलित नेता का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में ऐसा लिखकर मल्लिकार्जुन खरगे को टोकन बनाने का प्रयास किया है जो सम्मान का प्रतीक नहीं है। दरअसल राहुल गांधी के इस ट्वीट ने कांग्रेस के भीतर सम्मान और नेतृत्व को लेकर नई बहस छेड़ दी है। 

Advertisment

वरिष्ठ नेता को "बब्बर शेर और शेरनियों" के साथ एक श्रेणी में रखना गलत

अमित मालवीय ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एक वरिष्ठ दलित नेता है। उम्रदराज और अनुभवी राजनेता  को "बब्बर शेर और शेरनियों" के साथ एक ही श्रेणी में रखा जाना सही नहीं है। इस मामले में भाजपा के दूसरे नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आई हैं। ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष को इस तरह एक आम कार्यकर्ता या प्रचार प्रतीक के तौर पर पेश किए जाने को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर से सवाल उठाए जा रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि "क्या कांग्रेस अध्यक्ष को इतना भी सम्मान नहीं दिया जा सकता कि उन्हें अलग से उल्लेखित किया जाए?"

“शीर्ष नेतृत्व की भूमिका प्रतीकात्मक, गांधी परिवार ही सब कुछ”

Advertisment

अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने खरगे जैसे वरिष्ठ नेता को केवल परिवार की 'नायक गाथा' का फुटनोट बनाकर पेश किया है। यह न केवल अवमानना है, बल्कि एक संकेत भी है कि कांग्रेस में अभी भी गांधी परिवार ही सर्वोपरि है और शीर्ष नेतृत्व की भूमिका सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से दी जाती है। सियासी जानक‌ारों का कहना है कि खरगे के पार्टी अध्यक्ष बनने के बावजूद वह स्वतंत्र निर्णयकर्ता नहीं बल्कि एक "टोकन" नेता की तरह ही प्रस्तुत किए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी अब भी पूरी तरह गांधी परिवार की जागीर बनी हुई है, जहां अनुभवी और सम्मानित नेता भी केवल फोटो फ्रेम के किरदार बनकर रह जाते हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

आज राहुल गांधी का जन्मदिन है। कांग्रेस के तमाम नेता इस मौके पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी ट्वीट करके कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनके समेत तमाम कांग्रेसियों क‌े ट्वीट का जवाब देते हुए ही राहुल गांधी बब्बर शेरों और शेरनियों का इस्तेमाल किया। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में खरगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा, "आपका प्यार और हौसला हर दिन मुझे प्रेरणा देता है। हम एक साथ खड़े हैं - सच के लिए, न्याय के लिए, भारत के लिए।"

Advertisment

congress mallikarjun kharge | mallikarjun kharge congress president | bjp

bjp mallikarjun kharge congress president congress mallikarjun kharge
Advertisment
Advertisment