Advertisment

Rahul Gandhi Birthday Gift: अब राहुल गांधी का नया पता- 5, सुनहरी बाग रोड, नई दिल्ली

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी आज अपने जन्मदिन पर नए बंगले में शिफ्ट हो गए। नया बंगला टाइप-8 श्रेणी का है। केबिनेट मंत्री का यह बंगला अलॉट किया जाता है। दिल्ली के सुनहरी बाग रोड पर स्थित यह आवास अब उनका नया आधिकारिक पता होगा।

author-image
Dhiraj Dhillon
rahul gandhi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को अपने जन्मदिन पर शुभकामनाएं भी मिलीं और गिफ्ट भी। बर्थडे गिफ्ट भी ऐसा वैसा नहीं, एकदम खास मिला है। दरअसल आज अपने जन्मदिन के मौके पर राहुल गांधी अपने अधिकारिक आवास में शिफ्ट हो गए हैं। एक तरह से कहा जाए तो बर्थडे गिफ्ट के रूप में राहुल गांधी का अपना नया अधिकारि पता मिल गया। यह पता है- 5, सुनहरी बाग रोड, नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राहुल गांधी को केबिनेट मंत्री के स्तर का टाइप-8 श्रेणी का बंगला मिला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यह बंगला काफी पहले ही अलॉट कर दिया गया था लेकिन नए घर में उन्होंने अपने 55वें जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को शिफ्ट किया। 

19 साल तक 12 तुगलक लेन में रहे राहुल गांधी

बता दें कि मानहानि के एक मामले में दो साल की सजा होने पर लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद उनके 12 तुगलक लेन वाले बंगले का आवंटन रद्द हो गया था, उसके बाद से राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ ही 10 जनपद में रह रहे थे। 2004 से लेकर 2023 तक राहुल गांधी का स्थायी निवास 12, तुगलक लेन रहा, लेकिन मार्च, 2023 में 'मोदी सरनेम' मानहानि केस में दो साल की सजा के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई थी और इसके साथ ही सरकारी आवास भी छिन गया था। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद उनकी सदस्यता बहाल हो गई थी, लेकिन उस समय राहुल गांधी ने नया बंगला लेने से इनकार कर दिया था और कहा था कि "मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है।"

क्या है टाइप-8 आवास की खासियत

भारत सरकार की तरफ से कुल आठ श्रेणियों में सरकारी आवास आवंटित किए जाते हैं। इनमें टाइप-8 सबसे उच्च श्रेणी का होता है, जो कैबिनेट मंत्री, राज्यपाल जैसे वरिष्ठ पदों को दिया जाता है। सांसदों को आमतौर पर टाइप-5 या टाइप-6 श्रेणी का आवास मिलता है, लेकिन नेता विपक्ष के पद पर होने के कारण राहुल गांधी को टाइप-8 बंगला आवंटित किया गया है।

Advertisment
Advertisment