/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/05/gurmit-ram-rahim-2025-08-05-11-02-16.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।हत्या में सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मंगलवार सुबह उसे रोहतक की सुनारियां जेल से 40 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया। बाबा की यह 14वीं बार रिहाई है, जो हर बार चर्चा का विषय बनती है। राम रहीम को बलात्कार और हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी, लेकिन उनकी बार-बार पैरोल ने सवाल खड़े किए हैं। कहा जाता है कि गुरमीत राम-रहीम का राजनीतिक रसूख होने की वजह से जेल में भी वह शानदार जीवन गुजार रहा है।
डेरा सच्चासौदा पहुंचा राम रहीम
पैरोल मिलने के बाद गुरमीत राम रहीम डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुख्यालय के लिए रवाना हो गया। सुबह-सुबह जेल से निकलते ही भारी सुरक्षा के बीच उसे सिरसा ले जाया गया। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के बीच उसकी रिहाई को लेकर उत्साह देखा गया। सिरसा डेरा उनके लिए महत्वपूर्ण स्थान रहा है, जहां वो अपने अनुयायियों से मिलता है।
विवादों से भरा रहा है सफर
गुरमीत राम रहीम की पैरोल का सिलसिला पहले भी विवादों में रहा है। उसकी रिहाई को हर बार चुनावों या अन्य बड़े आयोजनों के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि, इस बार पैरोल का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। उसकी रिहाई को लेकर विपक्षी दल अक्सर सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। फिर भी, कानूनी प्रक्रिया के तहत उनकी पैरोल को मंजूरी दी गई। रिहाई के बाद वह सीधे रोहतक से सिरसा के लिए रवाना हो गया।
आलोचकों में नाराजगी
राम रहीम की रिहाई से उसके अनुयायी खुश हैं, लेकिन कई लोग इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उसकी पैरोल को लेकर बहस छिड़ी हुई है. कुछ लोग इसे कानून का दुरुपयोग मानते हैं, जबकि डेरा समर्थक इसे उनके गुरु की वापसी के रूप में देखते हैं. यह पैरोल 40 दिनों तक चलेगी, जिस दौरान राम रहीम सिरसा में रहेगा। गुरमीत राम रहीम को अक्टूबर 2020 से लेकर अगस्त 2025 तक कई बार अस्थायी रिहाई मिली।
कब-कब मिली पैरोल और फरलो?
- अक्टूबर 2020: 1 दिन की पैरोल, मेडिकल जांच के लिए
- मई 2021: 12 घंटे की पैरोल, अपनी बीमार मां से मिलने के लिए
- फरवरी 2022: 21 दिन की फरलो, गुरुग्राम में परिवार से मिलने के लिए। यह पंजाब विसचुनाव से पहले थी
- जून 2022: 30 दिन की पैरोल, हरियाणा नगर निगम चुनाव से पहले
- अक्टूबर 2022: 40 दिन की पैरोल, हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर उपचुनाव से पहले
- जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल
- जुलाई 2023: 30 दिन की पैरोल, हरियाणा पंचायत चुनाव से पहले
- नवंबर 2023: 29 दिन की पैरोल, राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले
- जनवरी 2024: 30 दिन की पैरोल, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले
- अप्रैल 2024: 21 दिन की फरलो
- अगस्त 2024: 21 दिन की फरलो, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले के बाद
- जनवरी 2025: 30 दिन की पैरोल, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले
- अप्रैल 2025: 21 दिन की फरलो, डेरा सच्चा सौदा के स्थापना माह के दौरान
- अगस्त 2025: 40 दिन की पैरोल, सिरसा डेरे के लिए रवाना Gurmeet Ram Rahim | rape convict parole news | Indian court parole system | Crime in India | Crime News India