Advertisment

Republic Day 2025: इंडोनशिया राष्‍ट्रपति सुबियंतो ने भारत के प्रस्ताव के बाद अपने प्रोग्राम में किया बदलाव

76वे गड़तंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट के रूप में इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिअंतो बीते गुरुवार को भारत पहुंचे हैं। इंडोनेशिया रास्ट्रपति को के स्वागत के लिए एयरपोर्ट विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मरघेरिता पहुंचे।

author-image
Akash Dutt
प्रबोवो सुबिअंतो

इंडोनेशिया रास्ट्रपति को के स्वागत के लिए एयरपोर्ट विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मरघेरिता पहुंचे Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन नेटवर्क।

76वे गड़तंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट के रूप में इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिअंतो बीते गुरुवार को भारत पहुंचे हैं। इंडोनेशिया रास्ट्रपति को के स्वागत के लिए एयरपोर्ट विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मरघेरिता पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया X के माध्यम से इस बात की पुष्टि की, और सुबिआंतो का स्वागत किया और इस यात्रा को दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने का एक अवसर भी बताया।

सुबियंतो से चार इंडोनेशियाई राष्ट्रपति भारत दौरे पर आ चुके 

आपको बता दें कि सुबियंतो की ये पहली भारत यात्रा है। हालांकि सुबिअंतो से पहले भी 4 इंडोनेशियाई राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस के समारोह पर भारत आ चुके है। इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि आ चुके हैं।

वक्फ बिल पर JPC में भारी हंगामा, निशिकांत दुबे ने लगाए आरोप, 10 विपक्षी सांसद एक दिन के लिए निलंबित

Advertisment

अपने तीन दिन का भारत यात्रा में सुबियंतो, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ कई बैठकें करेंगे। दोनों देशों के बीच राजनीति, रक्षा, सुरक्षा और व्यापार समेत कई सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौते करने की उम्मीद है।

भारत के बाद सीधे कहां जाएंगे चीफ गेस्ट

हालांकी इंडोनेशियाई राष्ट्रपति की भारत यात्रा को लेकर पहले बहुत सारी अचलके सामने आ रही थीं।दरअसल वजह उनकी यात्रा का पाक कनेक्शन का था। राष्ट्रपति सुबियंतो के प्लाना था कि वो भारत के रिपब्लिक डे परेड के बाद सीधे पाकिस्तान का दौरा करना  चाहते थे। इस वजह से ही भारत ने इस बार चीफ गेस्ट के नाम के ऐलान करने में देरी की। क्योंकी भारत सुबियंतो की भारत यात्रा को पाकिस्तान दौरे के साथ जोड़ना नहीं चाहता था। इसीलिए भारत नहीं चाहता था की सुबियंतो अपने भारत यात्रा के बाद पाकिस्तान का दौरा करने जाएं। 

Republic Day 2025: संविधान के शंखनाद के लिए तैयार है कर्तव्‍य पथ

तब भारत ने अपनी कूटनीति का कमाल दिखाया और इंडोनेशिया के सामने यह मुद्दा उठाया, कि भारत अपने किसी भी कार्यक्रम में पाक कनेक्शन नहीं चाहता है। आपको बता दें कि सुबियंतो की भारत के इस प्रस्ताव को ध्यान में रखते हुए अपने प्रोग्राम में बदलाव किया है। उन्होंने कहा है कि वह भारत की यात्रा के बाद यांग दी-पर्टुआन अगोंग सुल्तान इब्राहिम और प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर सीधे मलेशिया यात्रा पर जाएंगे।

Advertisment
Advertisment