/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/27/FlZtrOwGb6cBBAMkoLmP.jpg)
Vladimir Putin Statment: 26 जनवरी 2025 को देशभर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देश-विदेश के बड़े नेताओं ने भारत को गणतंत्र दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं। व्लादिमिर पुतिन ने बड़ा संदेश देते हुए कहा कि रूस-भारत संबंध "विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी" पर आधारित हैं।
ये भी पढ़ें: Manipur और Kashmir में वीरता की मिसाल, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हुए बहादुर
रूस-भारत संबंध विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त: पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भारत और रूस के बीच मजबूत और स्थायी रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया। व्लादिमिर पुतिन ने कहा, "रूस-भारत संबंध विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पर आधारित हैं। मुझे विश्वास है कि हम सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मामलों में रचनात्मक बातचीत को निरंतर जारी रखने के लिए संयुक्त प्रयास करेंगे।" पुतिन ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह हमारे लोगों के मौलिक हितों के अनुकूल है और एक निष्पक्ष बहुध्रुवीय अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बनाने के प्रयासों के अनुरूप है।
ये भी पढ़ें: Delhi Elesction: आम आदमी पार्टी जीती तो सिसोदिया बनेंगे डिप्टी सीएम, केजरीवाल का ऐलान
पुतिन ने की भारत की उपलब्धियों की तारीफ
रूसी राष्ट्रपति ने पिछले 75 वर्षों में भारत की उपलब्धियों की तारीफ की। व्लादिमिर पुतिन ने लिखा, " 75 वर्ष पहले लागू हुए संविधान ने प्रभावी राज्य संस्थाओं के निर्माण और भारत के स्वतंत्र लोकतांत्रिक विकास की नींव रखी। तब से आपके देश ने सामाजिक-आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त सफलताएं हासिल की हैं और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में अच्छी प्रतिष्ठा प्राप्त की है।"
गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम
गौरतलब है कि 26 जनवरी 2025 को भारत ने अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए। कर्तव्य पथ पर मार्च किया गया, जिसमें इंडोनेशिया की सेना ने भी भाग लिया। कर्तव्य पथ पर 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां निकाली गईं, जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया।
ये भी पढ़ें: Weather Alert : बदलेगा फिर मौसम का मिजाज, जानिए क्या है नया अलर्ट