/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/27/4IOyOf3yNeRJW0zYdbtK.jpg)
Photograph: (X)
Delhi Election: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि अगर पांच फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीत जाती है तो मनीष सिसोदिया फिर से उप मुख्यमंत्री बनेंगे। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार सिसोदिया के पक्ष में जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने मतदाताओं से सिसोदिया को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा, ‘‘वह सरकार में उप मुख्यमंत्री बनेंगे और उनके साथ आप सब भी उप मुख्यमंत्री बनेंगे।
पूरा जंगपुरा कह रहा है – 'आप' ने जो किया, वो कोई नहीं कर पाया। इस बार भी 'आप' को ही जिताएंगे। https://t.co/JJa91U2AQJ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 26, 2025
भाजपा का काम विकास में बाधा डालना
केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने दिल्ली में उनके 10 साल के कार्यकाल के दौरान शहर में विकास कार्यों में बाधा डाली। उन्होंने कहा, 'पिछली बार भाजपा ने आठ विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने क्षेत्रों में कोई काम नहीं होने दिया। उन आठों विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्र को नरक बना दिया। आप लोगों को भूलकर भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए।' उन्होंने मतदाताओं से सिसोदिया को विधायक चुनने की अपील करते हुए कहा कि उन्होंने और पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने मिलकर सरकारी स्कूलों को उनके बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बेहतरीन बनाया।
ये भी पढ़ें: Republic Day परेड में छायी उत्तर प्रदेश की झांकी, कर्तव्य पथ पर दिखी महाकुंभ की झलक
भाजपा आई तो सरकारी स्कूल बंद करा देगी
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'अब भाजपा वाले कह रहे हैं कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे यहां भी सभी सरकारी स्कूल बंद कर देंगे। आपको किसे चुनना है - आप को, जो सरकारी स्कूल बनाती है या भाजपा, जो उन्हें बंद करती है।' पटपड़गंज सीट छोड़कर जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे सिसोदिया ने चुनाव जीतने पर 'परिवर्तनकारी' शासन का वादा किया। उन्होंने कहा, 'अगर मैं जंगपुरा से जीतता हूं तो यहां का हर भाई-बहन उपमुख्यमंत्री बनेगा। यहां के लोगों के काम को रोकने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता।' जंगपुरा सीट पर भाजपा ने तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस ने फरहाद सूरी को उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
भ्रमित करने के लिए झूठी कॉल करवाने का लगाया आरोप
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर नयी दिल्ली सहित विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं को गुमराह करने के लिए झूठी कॉल करने और यह दावा करने का आरोप लगाया कि उनके वोट भाजपा द्वारा 'रद्द' कर दिए गए हैं। भाजपा के पूर्व सांसद एवं नई दिल्ली से प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी हर कदम पर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।मतदाता उनकी झूठी बातों के बहकावे में नहीं आएं।
ये भी पढ़ें:Mahakumbh 2025: Akhilesh Yadav ने संगम में लगाई 11 डुबकी, बीजेपी प्रवक्ता ने कसा तंज