Advertisment

Weather Alert : बदलेगा फिर मौसम का मिजाज, जानिए क्या है नया अलर्ट

मौसम का मिजाज और अंदाज एक बार फिर से बदलने वाला है। देश के कई हिस्सों में तापमान में वृद्धि की संभावना है। अब  मौसम विज्ञान विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, घने कोहरे और ठंड की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

author-image
Mukesh Pandit
weather day

Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाइबीएन नेटवर्क।
https://youngbharatnews.com/
Weather Alert : मौसम का मिजाज और अंदाज एक बार फिर से बदलने वाला है। देश के कई हिस्सों में तापमान में वृद्धि की संभावना है। अब  मौसम विज्ञान विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, घने कोहरे और ठंड की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश और कोहरा छाने की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 जनवरी की रात से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। यह स्थिति 1 फरवरी तक बनी रह सकती है। इन इलाकों में ठंड के साथ-साथ पर्यटकों को बर्फबारी का अनुभव हो सकता है। बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी नजर आएगा।

Ajmer Dargah में शिव मंदिर का दावा करने वाले हिंदू सेना अध्यक्ष पर फायरिंग, जाने क्या है मामला

दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा

26 जनवरी को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हुई। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी घने से अति घने कोहरे की स्थिति देखी गई। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात और दैनिक गतिविधियों में रुकावट आई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। क्षेत्र में घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Elections in Uttarakhand: प्रचंड जीत से भाजपा में जश्न, धामी बोले, राज्य की देवतुल्य जनता का धन्यवाद

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश

Advertisment

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 30 जनवरी से 1 फरवरी तक हल्की बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है. इसके साथ ही अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके बाद सप्ताह के अंत तक तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- Delhi Highcourt से भाजपा को झटका, कैग रिपोर्ट पर विशेष सत्र बुलाने की याचिका खारिज

घने कोहरे से प्रभावित राज्यों की लिस्ट

उत्तर प्रदेश में में मौसम फिर तेजी से बदल रहा है। 29 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इससे एकबार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। उप्र में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। हिमालयी क्षेत्र को एक के बाद एक कर दो पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा, जिसका असर दिखाई देगा। मौसम विभाग का अनुमान है आने वाले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बता दें कि पहला पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 1 फरवरी को हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा।

तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

Advertisment

वहीं, 28 और 29 जनवरी को उप्र में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा कहीं-कहीं हल्का धुंध और कोहरा भी नजर आएगा। 30 जनवरी को भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है। उसके बाद 31 जनवरी को उप्र के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रविवार को यूपी में सबसे कम तापमान रामनगरी अयोध्या में रिकॉर्ड किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा. जो कि शनिवार की अपेक्षा 1.5 डिग्री कम रहा. वहीं, वाराणसी में सबसे ज्यादा तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisment
Advertisment