Advertisment

BREAKING NEWS: सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया: संबित पात्रा

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर कहा, "भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस तरह से आतंकवाद पर प्रहार किया है, उससे पूरी दुनिया में आतंकवाद के खिलाफ एक संदेश गया है।

author-image
Pratiksha Parashar
SAMBIT PATRA
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क भाजपा सांसद संबित पात्रा (Sambit Patra) ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। उन्होंने विपक्ष की भी तारीफ की। ऑपरेशन सिंदूर पर कहा, "भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस तरह से आतंकवाद पर प्रहार किया है, उससे पूरी दुनिया में आतंकवाद के खिलाफ एक संदेश गया है। उन्होंने कहा भारत की सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। आज भाजपा, उसके कार्यकर्ता और देश के नागरिक सुरक्षाबलों का धन्यवाद करते हैं, जिनकी वजह से ऑपरेशन सिंदूर सफल हो पाया है। हम उन तमाम जांबाज सेनानियों का अभिनंदन करते हैं जिनके कारण ऑपरेशन सिंदूर सफल हुआ। सही मायने में ऑपरेशन सिंदूर के बारे सभी भारतीय जानते हैं। इस ऑपरेशन ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में एक निर्णायक भूमिका निभाई है।

Advertisment

कुख्यात आतंकी मारे गए

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि आतंकवादी कभी सोच भी नहीं सकते थे कि कोई इतना अंदर तक आकर हमला करेगा। दूसरा लक्ष्य था, आतंकियों को समाप्त करना, बिना किसी नागरिक को नुकसान पहुंचाए, बिना किसी सैनिक की जान गंवाए। लक्ष्य केवल आतंक और आतंकवादियों का खात्मा था। इस ऑपरेशन के तहत 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया गया। इन नामों को दोहराना जरूरी है, ताकि देश को याद रहे कि भारत ने आतंक के गढ़ में घुसकर उसे जवाब दिया। जो आतंकवादी मारे गए, उनकी संख्या 100 से अधिक है। संबित पात्रा ने कहा कि तस्वीरों में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि इन आतंकियों के साथ पाकिस्तानी फौज के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे, जो यह दर्शाता है कि पाकिस्तान की सेना और आतंकवाद के बीच साठगांठ किस हद तक है। 

23 मिनट के भीतर भारत की बड़ी कार्रवाई

Advertisment

संबित पात्रा ने कहा कि 6-7 अप्रैल की रात को भारत ने राफेल विमानों से हमला किया। पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया। मात्र 23 मिनट के भीतर भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई कर दिखाई। हमारे जितने भी पायलट राफेल विमानों के साथ गए थे, वे सभी सुरक्षित लौट आए। 7 से 9 बजे के बीच हमने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया और 7 से 10 बजे के बीच 11 एयर बेस को ध्वस्त किया गया।

आतंकी कैंप नष्ट किए गए

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "नियंत्रण रेखा से 9 किलोमीटर दूर स्थित बरनाला कैंप (बीरबगड़) पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। नियंत्रण रेखा से 13 किलोमीटर दूर अब्बास कैंप (कोटली) और वहां एक समय में 15 आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने की क्षमता वाला लश्कर-ए-तैयबा का प्रशिक्षण केंद्र भी नष्ट कर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सिर्फ 6 किलोमीटर दूर और जम्मू-कश्मीर पुलिस के चार जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार सरजाल कैंप (सियालकोट) को भी नष्ट कर दिया गया।"

Advertisment

यह इतिहास में पहली बार हुआ

भाजपा सांसद पात्रा ने कहा कि यह इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी देश ने एक परमाणु संपन्न राष्ट्र के भीतर घुसकर इतना बड़ा ऑपरेशन अंजाम दिया हो। इस ऑपरेशन में 9 आतंकी ठिकानों, 11 एयर बेस, 100 से अधिक आतंकियों और 50 पाकिस्तानी सैनिकों का सफाया किया गया। और सबसे बड़ी बात, पाकिस्तान ने अपनी अंतरराष्ट्रीय साख और सम्मान भी खो दिया। जब घबराकर पाकिस्तान के DGMO ने भारत को फोन किया, तो यह कोई सीज़फायर नहीं, बल्कि एक अंडरस्टैंडिंग थी भारत की ताकत को समझने की।

Advertisment

राजनीतिक दलों ने एकजुटता दिखाई

संबित पात्रा ने कहा, "आज का दिन पूरे भारत का दिन है। तमाम राजनीतिक दलों ने एकजुटता दिखाई है। आज मैं किसी की आलोचना नहीं करूंगा। 26/11 के समय हमने पाकिस्तान को डोजियर भेजे थे, लेकिन अब भारत ने पाकिस्तान को केवल कागजों से नहीं, कार्रवाई से समझा दिया है।"

जो 50 वर्षों में नहीं हुआ, वह अब हुआ

भाजपा संबित पात्रा ने कहा, "जो 50 वर्षों में नहीं हुआ, वह अब हुआ है। अटारी बॉर्डर बंद किया गया, पाकिस्तान के साथ व्यापार समाप्त किया गया, पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा गया और पाकिस्तान को वैश्विक मंचों पर अलग-थलग किया गया। इस्लामी देशों को भी भारत के साथ खड़ा किया गया। इस बार जो असैन्य कार्रवाई की गई, वह पिछले 50 वर्षों में कभी इस्तेमाल नहीं हुई थी। ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया कि भारत क्या कर सकता है। इस ऑपरेशन का लक्ष्य स्पष्ट था। पहला, पाकिस्तान के दूर-दराज इलाकों में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना।

india pakistan war | India Pakistan Tension | sambit patra | breaking news 

breaking news sambit patra India Pakistan Tension india pakistan war
Advertisment
Advertisment