Advertisment

Mahakumbh 2025: संगम क्षेत्र में स्नान के लिए घाट तैयार, अद्भुत नाम

विश्व के सबसे बड़े धार्मिक एवं आध्यात्मिक उत्सव महाकुंभ में अमृत स्नान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संगम क्षेत्र में 12 किमी की परिधि में स्नान के लिए घाट तैयार हैं।संगम पर वॉच टॉवर बनाया गया और हाईमास्ट लाइटें से सुसज्जित किया गया है।

author-image
Mukesh Pandit
Mahakumbh

Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

महाकुंभनगर, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

महाकुंभ 2025 को लेकर संगम तट पर 12 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में स्नान के लिए घाटों का निर्माण मुक्कमल हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज दौरे से पहले सभी घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था, पुआल, कांसा और बोरों में मिट्टी भरकर सीढ़ियां तैयार हो रहीं हैं। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। साथ ही हाईमास्ट लाइट से सुसज्जित वॉच टॉवर बनाए गए हैं।

 यह भी पढ़़ें: इस जुगाड़ से पाएं Train की सबसे सस्ती टिकट, सफर का आनंद होगा दोगुना

सफाई, निर्माण और सुरक्षा पर फोकस

Advertisment

उप मेला अधिकारी अभिनव पाठक के अनुसार 12 किलोमीटर के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और घाटों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। संगम क्षेत्र के प्रमुख घाटों को नए सिरे से विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए सफाई, निर्माण और सुरक्षा कार्यों को और तेजी से पूरा किया गया है।संगम तट पर गंगा और यमुना के किनारे सात पक्के घाट बनाए गए हैं। ये घाट स्नानार्थियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार किए हुए हैं।
यह भी पढ़़ें: Mahakumbh 2025 : देवलोक की अनुभूति करा रहे 30 पौराणिक तोरण द्वार

कौन-कौन से होंगे घाट

दशाश्वमेध घाट (गंगा नदी) : 110 मीटर लंबा और 95 मीटर चौड़ा यह घाट सिटिंग प्लाजा, चेंजिंग केबिन, पार्किंग, यज्ञशाला, आरती स्थल और मेडिटेशन सेंटर जैसी सुविधाओं से सुसज्जित होगा।
किला घाट (यमुना नदी) : संगम के पास स्थित यह घाट 60 मीटर लंबा और 70 मीटर चौड़ा होगा। यह स्नानार्थियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए तैयार किया जा रहा है।
सरस्वती घाट (यमुना नदी): 30 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा यह घाट स्नान और अन्य गतिविधियों के लिए उपयोगी होगा।
मोरी घाट (यमुना नदी): 30 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा, यह घाट  के पास स्थित है।
काली घाट (गंगा नदी): 30 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा यह घाट अंत्येष्टि स्थल के पास है।
छतनाग घाट: गंगा के बाएं किनारे पर स्थित यह घाट 30 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा होगा।
महेवा घाट (यमुना नदी): भैरव मंदिर के समीप स्थित इस घाट की लंबाई 30 मीटर और चौड़ाई 60 मीटर होगी।
यह भी पढ़़ें: इस जुगाड़ से पाएं Train की सबसे सस्ती टिकट, सफर का आनंद होगा दोगुना

Advertisment

सुरक्षा और सफाई के विशेष इंतजाम

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी घाटों पर महिलाओं और लड़कियों के लिए अलग से चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। हर घाट पर अलग-अलग प्रतीक चिन्ह (डमरु, त्रिशूल आदि) लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को घाटों की पहचान में आसानी हो।

वॉच टावर और बैरिकेडिंग

Advertisment

संगम पर निगरानी के लिए वॉच टावर लगाए जा रहे हैं। सभी घाटों पर जल बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है।  सभी नावों की टेस्टिंग की जा रही है। उनकी क्षमता और लाइसेंस नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जा रहे हैं।सुरक्षित स्नान के लिए जल पुलिस को पूरी तरह सतर्क रखा गया है।

यह भी पढ़ें : 1 January से बदल गए हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

Advertisment
Advertisment