Advertisment

Mumbai attack mastermind Tahawwur Rana का सनसनीखेज कबूलनामा- "मैं पाकिस्तानी सेना का एजेंट था"

तहव्वुर राणा ने NIA की पूछताछ में कबूल किया कि वह पाकिस्तानी सेना का एजेंट था और मुंबई हमले में शामिल था। लश्कर-ए-तैयबा के साथ साजिश रचने का भी खुलासा।

author-image
Dhiraj Dhillon
Tahavvur Rana

Tahavvur Rana Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Mumbai attack mastermind Tahawwur Rana: मुंबई में 26/11 आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने स्वीकार किया है कि वह पाकिस्तानी सेना का भरोसेमंद एजेंट था और मुंबई हमले की साजिश में शामिल था। हाल ही में अमेरिका से प्रत्यर्पित किए गए राणा ने यह भी बताया कि उसने अपने दोस्त डेविड हेडली के साथ मिलकर आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कई प्रशिक्षण सत्रों में हिस्सा लिया था। 
Advertisment

NIA की पूछताछ में बड़ा खुलासा

सूत्रों के अनुसार, NIA की पूछताछ में तहव्वुर राणा ने कबूल किया कि वह पाकिस्तानी सेना के लिए काम करता था। उसने यह भी खुलासा किया कि लश्कर-ए-तैयबा ने जासूसी नेटवर्क के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राणा ने बताया कि वह हमले के दौरान मुंबई में मौजूद था और उसने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) जैसी प्रमुख जगहों का जायजा लिया था। इसके अलावा, उसने यह भी स्वीकार किया कि खलीज युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना ने उसे सऊदी अरब भेजा था। बता दें कि 64 वर्षीय तहव्वुर राणा, जो पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है, को अमेरिका की शीर्ष अदालत द्वारा प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज किए जाने के बाद 4 अप्रैल को भारत लाया गया। वर्तमान में वह न्यायिक हिरासत में है। राणा को मुंबई हमले के मुख्य षड्यंत्रकारी डेविड हेडली का करीबी सहयोगी माना जाता है। 

मुंबई हमले में राणा की भूमिका

Advertisment
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राणा ने मुंबई हमले की साजिश में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उसने अपने करीबी सहयोगी डेविड कोलमैन हेडली (उर्फ दाऊद गिलानी) और लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई थी। राणा पर हरकत-उल-जिहादी इस्लामी (HUJI) जैसे अन्य आतंकवादी संगठनों के साथ साठगांठ का भी आरोप है। उसने भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को निशाना बनाने के लिए तीन दिन तक चलने वाली आतंकी साजिश को अंजाम देने में सहयोग किया। बता दें कि 26 नवंबर, 2008 को पाकिस्तान से समुद्री मार्ग के जरिए आए 10 आतंकवादियों ने मुंबई में घुसकर बड़े पैमाने पर हमला किया था। इस हमले में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दो लक्जरी होटल और एक यहूदी केंद्र को निशाना बनाया गया। लगभग 60 घंटे तक चले इस हमले में 166 लोग मारे गए थे।
Tahawwur Hussain Rana | Tahawwur Rana News | Terrorist Tahawwur Rana | mumbai terror attacks 
Tahawwur Rana News Tahawwur Hussain Rana mumbai terror attacks Terrorist Tahawwur Rana
Advertisment
Advertisment