Advertisment

मुंबई हमले से पहले एक सप्ताह भारत में रहा था Tahawwur Rana, उसकी हमसाया बनकर रहने वाली के बारे में भी जानिए

मुंबई हमले के ठीक एक सप्ताह पहले तक मास्टर माइंड तहव्वुर राणा भारत में ही था। वह एक या दो नहीं, बल्कि पूरे एक सप्ताह तक भारत में रहा और कई शहरों में गया।

author-image
Dhiraj Dhillon
मुंबई हमले से पहले एक सप्ताह भारत में रहा था तहव्वुर राणा, उसकी हमसाया बनकर रहने वाली के बारे में भी जानिए

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
Tahawwur Rana | Tahawwur Rana | Terrorist Tahawwur Rana News: 26 नवंबर, 2008 को हुए मुंबई हमले के ठीक एक सप्ताह पहले तक मास्टर माइंड तहव्वुर राणा भारत में ही था। वह एक या दो नहीं, बल्कि पूरे एक सप्ताह तक भारत में रहा और कई शहरों में गया। 13 से 21 नंबर तक भारत के विभिन्न शहरों में रहने के बाद शातिर लौट गया था। इस दौरान एक महिला उसका हमसाया बनकर साथ रही। तहव्वुर उसे अपनी पत्नी बताता था। उसके 26 नंवबर को समुद्र के रास्ते भारत पहुंचे 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई हमले को अंजाम दिया था। भारत में हमसाया बनकर तहव्वुर के साथ रहने वाली मिस्ट्री गर्ल पर एनआईए की नजर एनआईए नजर रखे हुए हैं।

दिल्ली के अलावा वेस्ट यूपी के इन शहरों में रुका था

रेकी के लिए अपनी “पत्नी” के साथ तहव्वुर राणा दिल्ली के अलावा वेस्ट यूपी के मेरठ, हापुड़ और आगरा समेत कई शहरों में रुका था। पत्नी के रूप में तहव्वुर राणा के साथ रहने वाली वह मिस्ट्री गर्ल कौन थी, एजेंसी के लिए यह बड़ा सवाल है। एजेंसी ने तहव्वुर राणा से पूछताछ के दौरान कुछ अहम जानकारियों उगलवाई हैं। यह अहम जानकारी काफी व्यक्तिगत हैं और इन जानकारियों से “मिस्ट्री गर्ल” की मिस्ट्री भी खुलने के आसार हैं। सुरक्षा एजेंसियों की नजर उस मिस्ट्री गर्ल पर भी है जो “बी” के कोड नेम से जानी जाती थी।

दो साल पहले “बी” आया था हेडली को फैसिलिटेट किया था

मुंबई हमलों से दो साल पहले, यानी 2006 में भारत मुंबई हमलों का दूसरा बड़े मास्टर माइंड हेडली भी भारत आया था। उस समय “बी” ने तहव्वुर राणा के कहने पर ही मुंबई में हेडली का स्वागत किया था। “बी” हेडली के ठहरने से लेकर सभी जरूरतें पूरी कराई थीं। अब एनआईए “बी” से तहव्वुर राणा का सामना कराने की तैयार कर रही है। पाकिस्तान मूल का तहव्व़र राणा पंजाब के चिचबुतनी  गांव का रहने वाला है। इसी दौरान हमलों की साजिश के लिए हेडली ने पाकिस्तान जाकर लश्करे- तैयबा से मुलाकात कर साजिश को अंजाम देने का काम किया था। 

12 स्थानों पर बम धमाकों को बम विस्फोट और गोलीबार की थी

आतंकियों ने एक साथ 12 स्थानों पर गोलीबारी और बम धमाकों को अंजाम दिया था। नौ आतंकियों को भारत मां के सपूतों ने ऑपरेशन के दौरान ढेर कर दिया था और एक, अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लिया था। मुकदमा चलाने के बाद कसाब को 2015 में फांसी दे दी गई थी। अब भारत सरकार मुंबई हमलों को अमेरिका से खींचकर भारत ले आई है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) की दो दिनों की पूछताछ में उसने कई अहम राज उगले हैं, हालांकि तहव्वुर राणा बड़ा शातिर है और सुरक्षा एजेंसी को सीधे जवाब देने के बजाय उलझाने की कोशिश कर रहा है। एनआईओ को तहव्वुर राणा से पूछताछ के लिए स्पेशल कोर्ट ने 18 दिन का समय दिया है।
Terrorist Tahawwur Rana Tahawwur Rana News Tahawwur Rana
Advertisment
Advertisment