Advertisment

गुजरात से गद्दार गिरफ्तार, Pakistan को भेज रहा था BSF और IAF की जानकारी

गुजरात एटीएस ने BSF और IAF से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान भेजने के आरोप में सहदेव सिंह गोहिल को गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप है कि वह BSF और भारतीय नौसेना से संबंधित जानकारी पाकिस्तान से साझा कर रहा था। 

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
गुजरात एटीएस
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गुजरात, वाईबीएन डेस्क |गुजरात एंटी-टेररिज़्म स्क्वॉड( ATS )ने  राष्ट्रीय सुरक्षासे जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। गुजरात एटीएस ने BSF और IAF से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान भेजने के आरोप में सहदेव सिंह गोहिल को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपी पर आरोप है कि वह BSFऔर भारतीय नौसेना से संबंधित जानकारी पाकिस्तान से साझा कर रहा था। 

Advertisment

गोपनीय सैन्य जानकारी साझा की

जांच में सामने आया है कि गोहिल ने एक पाकिस्तानी महिला एजेंट से संपर्क स्थापित किया था और उसके प्रभाव में आकर गोपनीय सैन्य जानकारी साझा की। इन सूचनाओं में भारतीय सेना की गतिविधियों, तैनाती और आंतरिक संचालन से संबंधित जानकारी शामिल थी, जो देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी।

 नेटवर्क  का पता लगाने में जुटी एटीएस

Advertisment

ATS ने बताया कि यह गिरफ्तारी देश के खिलाफ चल रही जासूसी गतिविधियों की श्रृंखला में एक अहम कड़ी है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं और यह नेटवर्क कितना बड़ा है। गुजरात ATS की इस कार्रवाई को राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जांच एजेंसियां इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हैं। 

Gujarat ATS | bsf army 

BSF Gujarat ATS bsf army
Advertisment
Advertisment