/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/06/l7oGfyaK09r5ufVR9pBP.jpg)
Photograph: (google)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
रामेश्वरम, वाईबीएन नेटवर्क।
तमिलनाडु में रेललाइन पर बनाया गया 'वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज' देश में अपनी तरह पहला पुल है। समुद्र के अंदर बनाया गया यह पुल रास्ता देने के लिए 17 मीटर तक ऊंचा उठ सकता है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि ऊंचाई वाले पानी के जहाजों की राह में यह पुल बाधा न बन सके। 2.08 किमी लंबे इस खास पुल के निर्माण में 550 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामेश्वरम द्वीप को मुख्यभूमि से जोड़ने वाले पंबेन समुद्र पुल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर pm modi ने रामेश्वरम से ताम्बरम (चेन्नई) तक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की और एक कोस्ट गार्ड जहाज को भी रवाना किया। यह नया पुल देश भर से रामेश्वरम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर संपर्क सुविधा प्रदान करेगा।
Advertisment
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/06/snw9QEFGcVZ2cFOXG4ls.jpg)
पांबन समुद्र पुल की विशेषताएं
यह पुल भारत का पहला वर्टिकल सी-लिफ्ट ब्रिज है। इसमें 99 स्पैन (दो पिलर के बीच का हिस्सा) शामिल हैं। पुल में 72.5 मीटर लंबा एक वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है, जो 17 मीटर तक ऊपर उठाया जा सकता है। इससे समुद्र में बड़े जहाजों के सुगम आवागमन की सुविधा मिलती है, जबकि रेल संचालन भी निर्बाध रूप से जारी रहता है। इस परियोजना पर 550 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है।
Advertisment
निर्माण और तकनीकी विवरण
पुल की मजबूती के लिए 333 पाइल्स और 101 पियर्स (पाइल कैप्स) का इस्तेमाल किया गया है। इसे दो रेल ट्रैक के लिए डिजाइन किया गया है और भविष्य में विस्तार की संभावना को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। समुद्री परिस्थितियों में इसकी टिकाऊपन बनाए रखने के लिए पुल पर पोलिसिलोक्सेन पेंट का प्रयोग किया गया है, जो इसे जंग से बचाता है।
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
Advertisment
इस कार्यक्रम में pm narendra modi, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, राज्य के वित्त मंत्री थांगम थेनारसु समेत कई अन्य नेता उपस्थित रहे। श्रीलंका यात्रा से लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत तमिलनाडु के वित्त मंत्री, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, भाजपा नेता के. अन्नामलाई और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया।
Advertisment