नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की उसकी सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हुए डांट रही है। आरोप है कि GRP सिपाही ने रात के समय ट्रेन में सो रही लड़की के साथ अश्लील हरकत की। उसे बेड टच करते हुए छेड़ा। यह घटना दिल्ली से प्रयागराज जा रही ट्रेन की है। आरोपी पुलिसकर्मी का नाम आशीष गुप्ता बताया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
इस
वायरल वीडियो को Sachin Gupta नाम के यूजर ने एक्स पर पोस्ट किया। कैप्शन में लिखा गया कि - “दिल्ली से प्रयागराज जा रही ट्रेन में GRP सिपाही आशीष गुप्ता ने सीट पर सो रही लड़की को बेड टच किया। पीड़िता आरोपी के साथ सख्ती से पेश आई तो आरोपी सिपाही माफी माफने लगने। पीड़िता ने घटना का वीडियो बनाया, जिसमें सिपाही कान पकड़कर माफी मांग रहा है। आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है।”
वीडियो में साफ दिख रहा है कि वर्दी पहने पुलिसकर्मी हाथ जोड़ते हुए माफी मांग रहा है, जबकि लड़की उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रही है। आसपास अन्य यात्री भी मौजूद थे।
यूजर्स का गुस्सा और प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक यूजर ने लिखा - “ये तो नशे में लग रहा है। ड्यूटी टाइम में कैसे नशे में हो सकता है? इसको अधिकार किसने दिया किसी भी लड़की को बैड टच करने का?” दूसरे ने लिखा - “यह घटना बेहद शर्मनाक है। एक सिपाही का ऐसा आचरण पद का अपमान है और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।” तीसरे ने कहा – “ऐसे पुलिसकर्मी को सिर्फ सस्पेंड नहीं, बल्कि जेल भेजा जाना चाहिए।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तत्काल सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
suspend | constable | Indian railways | indian railway | Viral Video | molestation