/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/13/Q1eCJwFoSdebCOcM6CAy.jpg)
Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
weather | current weather conditions | india weather forecast | india weather news | उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बीते दो दिनों की आंधी और बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है, तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। आज का मौसम शनिवार से थोड़ा गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंधी- बारिश ने हालांकि जनजीवन बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। फसलों को नुकसान के साथ ही उड़ानें भी प्रभावित हुईं। मौसम विभाग का कहना है कि यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। अगले दो दिन मौसम सुहावना बने रहने के बाद गर्मी का टॉर्चर फिर बढ़ेगा और वीकेंड तक फिर बारिश होगी।
16 से 18 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 16 से 18 अप्रैल के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है। यदि इन तीनों दिन लू चली तो अप्रैल के मध्य तक कुल छह दिन लू चलने वाले हो जाएंगे। बीते सप्ताह भी तीन दिन गर्म हवाएं चली थीं। दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश और तेज हवाओं से तापमान 40-41 डिग्री से गिरकर 35 डिग्री तक पहुंच गया। शनिवार को मौसम सुहावना बना रहा, हल्की धूप के साथ बादल भी छाए रहे। शनिवार का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का हाल
फिर लौटेगी गर्मी
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, रविवार तक मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन 14 अप्रैल के बाद से गर्मी दोबारा बढ़ने लगेगी। 16 से लू का असर बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग ने हीटवेव की आशंका को देखते हुए 16 से 18 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोग दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें और पानी पीते रहें। आज का तापमान अधिकतम 37 डिग्री, न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना है। 16 से 18 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद वीकेंड में हल्की बारिश के चलते मौसम फिर सुहावना हो जाएगा।