Advertisment

Weather Forecast : राजस्थान में भीषण गर्मी, मुंबई में भारी बारिश, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज

मौसम विभाग ने मुंबई में 25 मई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है तो राज्स्थान में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में देश में मौसम का मिज़ाज कैसा रहेगा। 

author-image
Jyoti Yadav
hot and cold
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क | राजस्थान में इस समय गर्मी अपने चरम पर है, तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई, गोवा और बेंगलुरु जैसे तटीय क्षेत्रों में लोगों का भारी बारिश के कारण घर से निकलना तक पर मुश्किल हो गया है। बीती रात, जहां मुंबई में भारी बारिश के कारण लगभग 29 पेड़ गिरे, 18 जगहों पर आग लगी वहीं इन मेट्रों सिटी में लोगों ने भारी जलजमाव और ट्रैफिक जाम का सामना किया। आने वाले दो-तीन दिनों में ही लोगों को राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने मुंबई में 25 मई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है तो राज्स्थान में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में देश में मौसम का मिज़ाज कैसा रहेगा। 

तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में लू चल रही है और तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर दर्ज किया जा रहा है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, शेखावाटी और जयपुर संभाग में भीषण गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, “पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी तीन दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।”उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में अगले कुछ दिन लू के थपेड़े जारी रहने की आशंका है। जयपुर और शेखावाटी क्षेत्र में तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। बीकानेर में भी लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है।

"उष्ण रात्रि" और हीट वेव की स्थिति 

हालांकि, मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के लिए थोड़ी राहत की उम्मीद जताई है। 23 मई से आंधी-तूफान, बादल गरजने और दोपहर बाद हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके चलते 24-25 मई के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। IMD ने यह भी बताया है कि आगामी तीन-चार दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में "उष्ण रात्रि" और हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।  राजस्थान में 21-25 मई के दौरान उष्ण लहर से भीषण उष्ण लहर की स्थिति और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में 21-23 मई के दौरान उष्ण लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

IMD की वेबसाइट और ऐप पर नजर बनाए रखें

Advertisment

इस बीच, मुंबई स्थित IMD वैज्ञानिक सुषमा नायर ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम से जुड़ी जानकारी के लिए नियमित रूप से IMD की वेबसाइट और ऐप पर नजर बनाए रखें। उन्होंने कहा, “हम मौसम की वास्तविक स्थितियों, कम दबाव प्रणाली और उनके अनुमानित ट्रैक के अनुसार चेतावनियां जारी करते हैं। ऐसे में अपडेट रहना बहुत जरूरी है।” मुंबई सहित ठाणे और पालघर में आगामी तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के चलते मछुआरों के लिए भी अडवाइजरी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 मई तक मुंबई में भारी बारिश की संभावना है।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

बता दें, उत्तरी कर्नाटक-गोवा तटों से दूर पूर्व मध्य अरब सागर पर आज शाम तक एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है और इसके लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और कल, 22 मई तक एक अवदाब में तीव्र होने की संभावना है। पश्चिमी तट (गुजरात, कोंकण और गोवा, कर्नाटक और केरल) पर अगले 6-7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, जबकि 21 मई को कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में अत्यंत भारी वर्षा (>20 सेमी) की संभावना है। केरल में अगले 3-4 दिनों के दौरान मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

Advertisment
india weather news india weather forecast weather
Advertisment
Advertisment