Advertisment

Weather: कहीं भीषण लू तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि से तबाही, जानें देश भर का हाल

मौसम का बड़ा उलटफेर देखा जा रहा है। उत्तर भारत में लू और गर्मी का प्रकोप, जबकि पूर्वोत्तर में भारी बारिश और ओलावृष्टि। जानें देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का हाल।

author-image
Dhiraj Dhillon
भारत मौसम अपडेट, लू का प्रकोप, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि, भारी बारिश, तापमान में उतार-चढ़ाव, भारतीय मौसम विभाग

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। देश के मौसम में विषमताएं बनी हुई है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी राज्यों, जैसे- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भीषण लू और चिलचिलाती गर्मी का सामना कर रहे हैं। वहीं, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में आंधी, तूफान और ओलावृष्टि से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक यह स्थिति कुछ और दिन जारी रहने की संभावना है।

देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान का हाल

  • विदर्भ के ब्रह्मपुरी में देश का सबसे अधिक तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
    पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
    दिल्ली में 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक है।
  • उमस ने बढ़ाई मुश्किलें
झारखंड, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों में गर्मी के साथ चिपचिपी उमस ने जनजीवन को परेशान कर दिया है। पश्चिमी राजस्थान में 29 अप्रैल तक रात में भी राहत नहीं मिलेगी। उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत में 28 अप्रैल से 2-5 डिग्री सेल्सियस तापमान गिर सकता है। मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों और महाराष्ट्र में तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट संभव है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर: तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश, बिजली गिरने और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। 27 अप्रैल से 1 मई के बीच मध्य भारत और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 60 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं।
Advertisment

ओलावृष्टि से फसलों को खतरा

छत्तीसगढ़, बिहार और कर्नाटक के कई इलाकों में 27-28 अप्रैल के बीच ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इससे मक्का, सब्जियां और फलों जैसी खरीफ पूर्व फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में 27 अप्रैल को 204 मिमी से अधिक वर्षा हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी 115 मिमी या अधिक बारिश का अनुमान है।

दक्षिण भारत में तेज हवाओं और बारिश का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में तेज हवाएं (50 किमी/घंटा तक) चल सकती हैं। बिजली गिरने और बारिश की भी संभावना जताई गई है।
weather | current weather conditions | india weather news | india weather forecast | imd weather forecast today | today weather | weather alerts | weather change
Advertisment
imd weather forecast today weather weather change weather alerts india weather news current weather conditions today weather india weather forecast
Advertisment
Advertisment