Advertisment

Monsoon is active again: दक्षिण भारत में भारी बारिश के आसार, उत्तर भारत में लू का कहर जारी

10 जून 2025 का मौसम अपडेट: मानसून दो सप्ताह की निष्क्रियता के बाद दोबारा सक्रिय हो गया है। दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, जबकि उत्तर भारत में 15 जून तक भीषण गर्मी और लू का दौर जारी रहेगा।

author-image
Dhiraj Dhillon
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। देश में दो सप्ताह की निष्क्रियता के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि गुरुवार से अगले चार दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। इस दौरान कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और गोवा में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। 

शुक्रवार से तीन दिन तक तेज बारिश की संभावना

कोंकण और गोवा में भी शुक्रवार से तीन दिन तक तेज बारिश की संभावना है। सोमवार को बंगाल की खाड़ी में बने परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मानसून की गति में तेजी देखी गई। मानसून की वापसी से जहां दक्षिण भारत को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं उत्तर भारत में लू का कहर अभी जारी रहेगा। खेती-किसानी के लिए यह बारिश फायदेमंद हो सकती है, लेकिन IMD की चेतावनियों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी

उत्तर भारत में 15 जून तक भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना रहेगा। हालांकि, 13 से 15 जून के बीच उत्तर-पश्चिम भारत और पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मानसून की चाल और वैज्ञानिक स्थिति

Weather: इस वर्ष मानसून ने 24 मई को केरल में दस्तक दी थी, जो सामान्य से 8 दिन पहले थी। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश दर्ज की गई है। सोमवार तक मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, पुरी और बालुरघाट से होकर गुजर रही थी। आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure) बनने की संभावना है।
Advertisment

आगामी पूर्वानुमान (राज्यवार)

  • मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम: बुधवार से तीन दिन तक मध्यम बारिश
  • विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा: 5 दिन तक बारिश का सिलसिला
  • बिहार: बुधवार से दो दिन तक बारिश और गरज-चमक
  • झारखंड: मंगलवार से चार दिन तक बारिश
  • ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना
  • विदर्भ, बिहार और छत्तीसगढ़ में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

weather | IMD Weather Warning | india weather forecast | imd weather forecast today | india weather news | Monsoon News India 

india weather forecast india weather news weather imd weather forecast today Monsoon News India IMD Weather Warning
Advertisment
Advertisment