Advertisment

Lucknow Weather Report: झुलसा रही है प्रचंड गर्मी, अभी बारिश की उम्‍मीद नहीं

राजधानी लखनऊ में इन दिनों गर्मी अपने पूरे शबाब पर है और अपनी बढ़ती तपिश से हर किसी को झुला रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

author-image
Vivek Srivastav
लखनऊ शहर

चिलचिलाती धूप में काम पर जाते लोग। Photograph: (वाईबीएन)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। तेज धूप के बीच उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कूलर, पंखे से राहत की बात तो छोडि़ए, सोमवार को दिन में टंकी से आने वाला पानी भी इतना गर्म था कि हाथ-मुंह धोना भी मुश्किल हो गया। हर दिन बढ़ते तापमान ने लोगों को झुलसा कर रख दिया है। मंगलवार यानी 10 जून को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

रोजाना बढ़ रहा है तापमान 

lucknow weather report : मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में इन दिनों गर्म और सूखी पछुआ हवाओं के कारण तापमान बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से नियमित रूप से अधिकतम व न्‍यूनतम तापमान में इजाफा हो रहा है। गर्मी के सितम से लोगों का अपने काम पर जाना दूभर हो गया है। चिलचिलाती धूप के बीच उमस ने और बुरा हाल कर रखा है। हालांकि 11 जून से पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में ठंडी पुरवा हवाएं चलने लगेंगी, जिससे बारिश शुरू होने की उम्मीद है। यह बारिश धीरे-धीरे पश्चिमी यूपी तक पहुंचेगी और तापमान में गिरावट लाकर लोगों को गर्मी और लू से राहत मिल सकती है।  

13 से 17 जून के बीच मानसूनी बारिश की उम्‍मीद 

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में 13 से 17 जून के बीच मानसूनी बारिश की शुरुआत होने के संकेत हैं। हालांकि इससे पहले पूरे यूपी में गर्मी का कहर अपने पूरे शबाब पर रहेगा और लोगों को गर्मी व उमस के बीच ही रहना होगा। 11 जून तक निरंतर लू और गर्मी का मौसम रहेगा।

यह भी पढ़ें : UP News: पंचायत चुनाव को लेकर क्‍यों है परिसीमन पर समाजवादी पार्टी की नजर?

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News: पंचायत चुनाव को लेकर क्‍यों है परिसीमन पर समाजवादी पार्टी की नजर?

यह भी पढ़ें : UP News: कौशांबी के आत्‍महत्‍या मामले में भाजपा को क्‍यों लपेट रहे हैं अखिलेश यादव ?

यह भी पढ़ें : Good News : हमारा लखनऊ यूनेस्को की गैस्ट्रोनॉमिक क्रिएटिव सिटी बना

Advertisment
lucknow weather report lucknow weather
Advertisment
Advertisment