Advertisment

Weather Update: ठंड से राहत मिलते ही मौसम ने फिर बदला मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट!

Weather Update Today: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से अब राहत मिलती हुई नजर आ रही है। मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। कई इलाकों में कोहरे की जगह, धूप खिलने लगी है। मौसम का मिजाज अतरंगी बना हुआ है।

author-image
Pratiksha Parashar
KAISA RAHEGA MAUSAM

Photograph: (File)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Weather Update Today: उत्तर भारत में अब ठंड के तेवर नर्म पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। कड़ाके की ठंड से अब राहत मिलती हुई नजर आ रही है। मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। कई इलाकों में कोहरे की जगह, धूप खिलने लगी है। मौसम का मिजाज अतरंगी बना हुआ है। रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है, वहीं दिन में धूप निकल रही है और हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने शनिवार को कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं, जिससे एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। 

दिल्ली में बदल सकता है मौसम का मिजाज

दिल्ली में मौसम जल्द करवट लेने वाला है। फिलहाल राजधानी में सुबह और शाम की ठंड महसूस की जा रही है। लेकिन 3 से 4 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में ठंड एक बार फिर दस्तक दे सकती है। 2 फरवरी को दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जबकि अगले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: जानिये मुरादाबाद में आज के मौसम का हाल

जम्मू-कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 3 से 5 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली इस बारिश से मैदानी इलाकों के तापमान पर भी असर पड़ेगा। मैदानी इलाकों में भी एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। 

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट!

पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। पश्चिम राजस्थान में 6.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में फिलहाल न्यूनतम तापमान 6 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election: विधायक की बगावत से बदले सियासी समीकरण, महरौली विधानसभा में कौन मारेगा बाजी?

कोहरे का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। रविवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरे का अलर्ट है। वहीं 3 फरवीर को पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में कोहरा छाया रहेगा। ।

मैदानी इलाकों के बढ़ेगा तापमान

इसके अलावा असम, मेघालय और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश, पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है।मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, उसके बाद के तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election: अरविंद केजरीवाल पर बरसे भाजपा नेता, बोले झूठ बोलने में माहिर

Advertisment
Advertisment