नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को बेनकाब करने का पूरा खाका तैयार कर लिया है। इसी के तहत भारत सरकार 40 सांसदों का एक विशेष अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन विदेश भेजने जा रही है। इस डेलीगेशन में देश के कई सांसद शामिल हैं। इस सूची में जेडूयू के वरिष्ठ सांसद संजय कुमार झा का नाम भी शामिल है।
इन देशों का दौरा करेंगे संजय कुमार
संजय कुमार झा 23 मई से विदेशी दौरे पर जाएंगे, जहां वे जापान, सिंगापुर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया में आतंकवाद को बेनकाब करेंगे। इस 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को 7 अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया है, जिनमें हर दल से नेता शामिल होंगे। हर ग्रुप अलग-अलग देश में जाकर भारत के रणनीतिक, सुरक्षा और कूटनीतिक प्रयासों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा।
कौन हैं सांसद संजय कुमार झा ?
श्री संजय कुमार झा का जन्म 1 दिसंबर 1967 को मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम गांव में हुआ था । वे प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर हैं । संजय कुमार झा एक भारतीय राजनीतिज्ञ, राज्यसभा सांसद, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं। राज्यसभा में जेडीयू संसदीय दल के नेता और परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बिहार सरकार में जल संसाधन और सूचना और जनसंपर्क विभाग के मंत्री के रूप में कार्य किया। वे बिहार विधान परिषद के सदस्य भी थे
संजय कुमार झा की पॉलिटिकल ट्रेनिंग बीजेपी में हुई है। बीजेपी में सजंय कुमार झा के गॉडफादर अरुण जेटली थे। अरुण जेटली के प्रति संजय कुमार झा और नीतीश कुमार दोनों का श्रद्धा भाव रहता है। 2012 में नीतीश कुमार ने संजय कुमार झा को जेडीयू जॉइन कराया। 2014 में संजय कुमार झा ने जेडीयू से दरभंगा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। मगर, चुनाव हार गए। तब, जेडीयू अकेले लोकसभा चुनाव लड़ रही थी। बाद में नीतीश कुमार ने राज्यपाल कोटे से विधान परिषद भेजवा कर कैबिनेट में मंत्री बना दिया। नई सरकार बनने से पहले संजय कुमार झा जल संसाधन और जनसंपर्क विभाग के मंत्री थे।
राजनीतिक जीवन
संजय कुमार झा ने 2004-05 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। वे 2006 में बिहार विधान परिषद के सदस्य बने। संजय कुमार झा एक प्रमुख राजनेता और जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव हैं, जो बिहार सरकार में मंत्री के रूप में तीन कार्यकाल दे चुके हैं। उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी और सबसे भरोसेमंद नेता के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने बिहार सरकार में जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) और सूचना और जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) सहित महत्वपूर्ण विभागों की देखरेख की है। संजय कुमार झा ने बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री की जिम्मेदारी तीन बार संभाली है
पब्लिकेशन बिजनेस चलाते हैं संजय कुमार झा
मधुबनी जिले के झंझारपुर ब्लॉक के अरड़िया के रहने वाले संजय कुमार झा को मिथिलांचल का बड़ा चेहरा जेडीयू की ओर से माना जाता है। दिल्ली के जेएनयू से एमए करने वाले संजय कुमार झा का अपना पब्लिकेशन का बिजनेस है। 1999 का बहुचर्चित किताब इनसाइड सीबीआई, जो पूर्व सीबीआई निदेशक जोगिंदर सिंह ने लिखी है, उसका प्रकाशन संजय कुमार का के चंद्रिका प्रकाशन ने किया था।