Advertisment

क्यों मनाया जाता है Vishwa Hindi Diwas, इस बार की थीम क्या है, जानिए सब कुछ

आज विश्व हिंदी दिवस है। पूरी दुनिया में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए इसे मनाने की शुरुआत साल 1975 में हुई थी। दूसरी ओर, राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है।

author-image
Aditya Pujan
Hindi Diwas

Hindi Diwas

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
Vishwa Hindi Diwas 2025: भारत में हिंदी दिवस की बात होती है तो लोग 14 सितंबर की तारीख याद रखते हैं। 10 जनवरी का हिंदी दिवस अधिकतर लोगों को पता भी नहीं है। 14 सितंबर को भारत में राष्‍ट्रीय हिंदी दिवस (National Hindi Day) मनाया जाता है जबकि 10 जनवरी को पूरा विश्‍व हिंदी दिवस मनाता है। दोनों का मकसद एक ही है- हिंदी को बढ़ावा देना और इसका प्रचार प्रसार करना। विश्‍व हिंदी दिवस पहली बार आज से 19 साल पहले सेलिब्रेट किया गया था। 

1975 में हुई शुरुआत

दुनियाभर में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए पहला विश्‍व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी, 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर में मनाया गया था। इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा ने किया था। पहले विश्व हिन्दी सम्मेलन का उद्घाटन भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। ये सम्मेलन 10 से 14 जनवरी, 1975 के बीच आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 30 देशों के करीब 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसके बाद मॉरीशस, यूनाइटेड किंगडम, त्रिनिदाद और टोबैगो, संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे तमाम देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। 10 जनवरी को इसे आधिकारिक रूप से मनाए जाने की घोषणा साल 2006 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने की थी। तब से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस सेलिब्रेट किया जाता है।

इस बार की है ये थीम

विश्व हिंदी दिवस हर साल किसी खास थीम पर मनाया जाता है। साल 2025 में विश्व हिंदी दिवस की थीम ‘हिंदी एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज’ है। विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों में तमाम विषयों पर हिन्दी में व्याख्यान आयोजित किये जाते हैं।

Delhi Election: भाजपा खोलेगी पिटारा, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का हो सकता है ऐलान

14 सितंबर को भी हिंदी दिवस

Advertisment

14 सितंबर को मनाए जाने वाले राष्‍ट्रीय हिंदी दिवस की शुरुआत पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी। भारत की संविधान सभा ने लंबी चर्चा के बाद 14 सितंबर, 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसके बाद तत्‍कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 14 सितंबर को राष्‍ट्रीय हिंदी दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की। इसके बाद 14 सितंबर, 1953 को आधिकारिक रूप से पहली बार राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया। 

Delhi Election: भाजपा खोलेगी पिटारा, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का हो सकता है ऐलान

क्या खत्म हो जाएगा INDIA Alliance? उमर अब्दुल्ला के बयान से मची खलबली

Delhi Election: जंगपुरा सीट पर है सबसे तगड़ा मुकाबला! दांव पर मनीष सिसोदिया की साख

Advertisment
Advertisment