/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/12/shrikrishan-janmastmi-2025-08-12-22-27-36.jpg)
श्रीकृष्ण जन्माष्टमीका पर्व हर कृष्ण भक्तों के लिए विशेष है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और शुभ मुहूर्त में भगवान कृष्ण की विधि-विधान से पूजा करते हैं। इस साल जन्माष्टमी का पावन पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन रात 2 बजे तक कर्क राशि में बुधादित्य योग बना रहेगा। इसके अलावा इस दिन सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर चंद्र देव अपनी उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे तो वहीं सूर्य देव रात 2 बजे अपनी स्वराशि में आ जाएंगे। इसके अलावा सुबह 7 बजकर 21 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा और इसके बाद ध्रुव योग लग जाएगा। जानिए इन शुभ योगों से किन राशियों की किस्मत चमक जाएगी।
आध्यात्मिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण
इस पर्व से जुड़े धार्मिक और ज्योतिषीय पहलुओं के कारण इसकी महत्ता और बढ़ जाती है। जन्माष्टमी का महत्व केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पूरे देश में मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होते हैं, भक्त उपवास रखते हैं, भजन-कीर्तन होते हैं, और रात के समय भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। साथ ही, विभिन्न शुभ संयोग और योग इस दिन को और भी अधिक पावन बना देते हैं, जिनका ज्योतिषीय महत्व भी होता है।
कृष्ण जन्माष्टमी क्या है?
कृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इसी दिन मथुरा के कारागार में कृष्ण का जन्म हुआ था। इसमें भक्त व्रत रखते हैं, मंदिरों को सजाते हैं, और रात्रि में कीर्तन-भजन करते हैं। कृष्ण के बाल रूप की झांकियां निकाली जाती हैं, और दही हांडी जैसे कार्यक्रम आयोजित होते हैं। मध्यरात्रि के समय कृष्ण के जन्म का शुभ मुहूर्त माना जाता है, जब विशेष पूजा की जाती है। यह त्योहार भारत के साथ-साथ नेपाल, बांग्लादेश और विश्वभर के हिंदू समुदायों में उत्साह से मनाया जाता है।
कन्या राशि ये जन्माष्टमी रहेगी खास
कन्या राशि वालों के लिए ये जन्माष्टमी बेहद खास रहेगी। भगवान कृष्ण की आप पर विशेष कृपा बरसेगी। इस दिन आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लग सकती है। बिजनेस में भी खूब तरक्की हासिल होगी। प्रेम जीवन बढ़िया रहेगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
धनु राशि : करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता
धनु राशि वालों को करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। जो भी काम आपके लंबे समय से अटके हुए थे वो बनने लगेंगे। पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। धन-धान्य में वृद्धि के योग हैं। कोई नया काम मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि : नौकरी में सफलता के योग
कुंभ राशि वालों को नौकरी में सफलता मिलेगी। मनचाही नौकरी प्राप्त होने के भी शुभ योग बन रहे हैं। नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। प्रमोशन के योग हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कुल मिलाकर ये जन्माष्टमी आपके लिए खास रहेगी। Hindu festivals | hindu festival | hindu god | religion | hindu religion | Hindu Dharm Guru