Advertisment

वामन अवतार की पूजा करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं, जानें कैसे करें पूजा

ऐसी मान्यता है कि इस द्वादशी तिथि पर श्री हरि के वामन अवतार की पूजा करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। यदि प्रतिदिन भगवान वामन को अर्पित किए हुए शहद का सेवन करते हैं, तो हर प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलेगी।

author-image
Mukesh Pandit
Vaman Dwadashi Puja
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Vaman Dwadashi Puja: भगवान विष्णु को समर्पित पवित्र वामन द्वादशी प्रति वर्ष 2 बार मनाई जाती है। एक चैत्र माह की शुक्ल द्वादशी तिथि को और दूसरी बार भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को। आपको बता दें कि विष्णु जी के दस अवतारों में से वामन उनका पांचवां अवतार है। ऐसी मान्यता है कि इस द्वादशी तिथि पर श्री हरि के वामन अवतार की पूजा करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। कहा जाता है कि यदि आप प्रतिदिन भगवान वामन को अर्पित किए हुए शहद का सेवन करते हैं, तो हर प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलेगी। वामन द्वादशी के विशेष पूजन व व्रत से व्यावसायिक सफलता मिलती है व पारिवारिक क्लेश दूर होता है।

Advertisment

वामन देव की पूजा का महत्व

वामन देव की पूजा का हिंदुओं में बहुत महत्व है। भगवान वामन श्री हरि के अवतार हैं, जो एक ब्राह्मण के रूप में पृथ्वी पर प्रकट हुए थे। उन्होंने देवताओं और राक्षसों के बीच शक्ति संतुलन बनाए रखने के लिए अवतार लिया था। वामन द्वादशी पर वामन देव की पूजा होती है। यह एक ऐसा दिन है जो बुराई पर अच्छाई और अहंकार पर भक्ति की जीत का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान वामन की पूजा करने से भक्त मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं और अपने पिछले जन्म के सभी पापों और कष्टों से छुटकारा पा सकते हैं। भगवान विष्णु उन्हें सभी सांसारिक सुखों और खुशियों का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

वामन द्वादशी पूजा 

Advertisment

इस शुभ दिन में सभी मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है भगवान श्री विष्णु जी का स्मरण करते हुए उनके अवतारों एवं लीलाओं का श्रवण होता है। विभिन्न स्थानों पर भागवत कथा का पाठ किया जाता है तथा वामन अवतार की कथा सुनी एवं सुनाई जाती है। इस पर्व के उपलक्ष्य पर भगवान वामन का पंचोपचार अथवा षोडषोपचार पूजन करने के पश्चात चावल, दही इत्यादि वस्तुओं का दान करना उत्तम माना गया है। संध्या समय व्रती भगवान वामन का पूजन करना चाहिए और व्रत कथा सुननी चाहिए तथा समस्त परिवार वालों को भगवान का प्रसाद ग्रहण करना चाहिए। इस दिन व्रत एवं पूजन करने से भगवान वामन प्रसन्न होते हैं और भक्तों की समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।

वामन द्वादशी कथा 

वामन अवतार भगवान विष्णु का महत्वपूर्ण अवतार माना जाता है। श्रीमद्भगवद पुराण में वामन अवतार का उल्लेख मिलता है। वामन अवतार कथा अनुसार देव और दैत्यों के युद्ध में देव पराजित होने लगते हैं। असुर सेना अमरावती पर आक्रमण करने लगती है। तब इन्द्र भगवान विष्णु की शरण में जाते हैं। भगवान विष्णु उनकी सहायता करने का आश्वासन देते हैं और भगवान विष्णु वामन रुप में माता अदिति के गर्भ से उत्पन्न होने का वचन देते हैं। दैत्यराज बलि द्वारा देवों के पराभव के बाद कश्यप जी के कहने से माता अदिति पयोव्रत का अनुष्ठान करती हैं जो पुत्र प्राप्ति के लिए किया जाता है। तब भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी के दिन अदिति के गर्भ से प्रकट हो अवतार लेते हैं तथा ब्राह्मण-ब्रह्मचारी का रूप धारण करते हैं।

Advertisment

वामन अवतार और बलि प्रसंग

महर्षि कश्यप ऋषियों के साथ उनका उपनयन संस्कार करते हैं वामन बटुक को महर्षि पुलह ने यज्ञोपवीत, अगस्त्य ने मृगचर्म, मरीचि ने पलाश दण्ड, आंगिरस ने वस्त्र, सूर्य ने छत्र, भृगु ने खड़ाऊं, गुरु देव जनेऊ तथा कमण्डल, अदिति ने कोपीन, सरस्वती ने रुद्राक्ष माला तथा कुबेर ने भिक्षा पात्र प्रदान किए तत्पश्चात भगवान वामन पिता से आज्ञा लेकर बलि के पास जाते हैं राजा बली नर्मदा के उत्तर-तट पर अन्तिम अश्वमेध यज्ञ कर रहे होते हैं।

 वामन अवतार ले, ब्राह्माण वेश धर कर, राजा बलि के यहां भिक्षा मांगने पहुंते हैं। वामन रुप में श्री विष्णु ने भिक्षा में तीन पग भूमि मांगते हैं, राजा बलि अपने वचन पर अडिग रहते हुए, श्री विष्णु को तीन पग भूमि दान में दे देते हैं। वामन रुप में भगवान ने एक पग में स्वर्ग ओर दूसरे पग में पृथ्वी को नाप लिया और अभी तीसरा पैर रखना शेष था। ऐसे में राजा बलि अपना वचन निभाते हुए अपना सिर भगवान के आगे रख देते हैं और वामन भगवान के पैर रखते ही, राजा बलि परलोक पहुंच जाते हैं। बलि के द्वारा वचन का पालन करने पर, भगवान विष्णु अत्यन्त प्रसन्न्द होते हैं और बलि को पाताललोक का स्वामी बना देते हैं इस तरह भगवान वामन देवताओं की सहायता कर उन्हें पुन: स्वर्ग का अधिकारी बनाते हैं।

Advertisment

वामन द्वादशी व्रत फल 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर इस दिन श्रावण नक्षत्र हो तो इस व्रत की महत्ता और भी बढ़ जाती है। भक्तों को इस दिन उपवास करके वामन भगवान की स्वर्ण प्रतिमा बनवाकर पंचोपचार सहित उनकी पूजा करनी चाहिए। जो भक्ति श्रद्धा एवं भक्ति पूर्वक वामन भगवान की पूजा करते हैं वामन भगवान उनको सभी कष्टों से उसी प्रकार मुक्ति दिलाते हैं जैसे उन्होंने देवताओं को राजा बलि के कष्ट से मुक्त किया था। विधि-विधान पूर्वक व्रत करने से सुख, आनंद, मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।

वामन द्वादशी का व्रत कब किया जाएगा

वामन द्वादशी व्रत 09 अप्रैल 2025, बुधवार को शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर किया जाएगा।
द्वादशी तिथि 08 अप्रैल, रात 09 बजकर 12 मिनट पर प्रारंभ होगी।
द्वादशी तिथि का समापन 09 अप्रैल, रात 10 बजकर 55 मिनट पर होगा।

वामन द्वादशी के शुभ मुहूर्त

मुहूर्त                  समय
ब्रह्म मुहूर्त           04:10 AM से 04:56 AM तक
प्रातः सन्ध्या        04:33 AM से 05:41 AM तक
अभिजित मुहूर्त   कोई नहीं
विजय मुहूर्त        02:06 PM से 02:56 PM तक
गोधूलि मुहूर्त       06:17 PM से 06:40 PM तक
सायाह्न सन्ध्या     06:18 PM से 07:26 PM तक
अमृत काल         07:21 AM से 09:05 AM तक
निशिता मुहूर्त     09 अप्रैल, 11:36 PM से 10 अप्रैल 12:22 AM तक

वामन देव पूजा विधि

साधक सुबह जल्दी उठें और भगवान वामन की पूजा करने से पहले पवित्र स्नान करें।
उनकी प्रतिमा को एक वेदी पर भाव के साथ स्थापित करें।
पवित्र गंगाजल से स्नान करवाएं।
हल्दी का तिलक लगाएं।
फिर पीले फूलों की माला अर्पित करें।
पीले वस्त्र अर्पित करें।
शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं।
भगवान वामन को फल और मिठाई का भोग लगाएं।
पूरे दिन का उपवास कर शाम को वामन कथा का पाठ करें।
आरती से पूजा को समाप्त करें।
वैदिक मंत्रों का जाप करें।
इसके अलावा कुछ दान-पुण्य जरूर करें।

 

 

Advertisment
Advertisment