Advertisment

Mahashivratri पर चाहते हैं शिव की कृपा तो, भूल कर भी Shivalinga पर न चढ़ाए ये चीजें

महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। दिन शिवभक्तों के लिए बेहद खास होता हैके लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन शिवलिंग पर जल और अन्य पूजन सामग्रियां चढ़ाने से भक्तों को शिव कृपा प्राप्त होती है।

author-image
Ranjana Sharma
Shivalinga worship
नई दिल्‍ली, वाईबीएन नेटवर्क

Miahashivratr 2025 :महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। दिन शिवभक्तों के लिए बेहद खास होता हैके लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन शिवलिंग पर जल और अन्य पूजन सामग्रियां चढ़ाने से भक्तों को शिव कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधिपूर्वक शिवलिंग की पूजा करने से न केवल मानसिक शांति और समृद्धि मिलती है, बल्कि जीवन की तमाम समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें शिवलिंग पर अर्पित करना वर्जित माना गया है?  यदि आप महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो भूलकर भी इन चीजों को शिवलिंग ना चढ़ाएं।

खास चीजें अर्पित करने से शिवजी शीघ्र होते हैं प्रसन्न

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर कुछ खास चीजें अर्पित करने से शिवजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करते हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग पर घी, दूध, दही, गंगाजल, बेलपत्र, धतेरा, सफेद फूल, चावल, गन्‍ने का रस आद‍ि चीजों के चढ़ाने से  भगवान श‍िव प्रसन्‍न हो जाते हैं तो वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं ज‍िन्‍हें भगवान श‍िव को अप्र‍ित नहीं करना चाहिए, लेक‍िन लोग जानकारी के अभाव में शिवलिंग पर चढ़ा देते हैं। कई बार उनकी इस गलती की वजह से उनका नुकसान भी हो जाता है। आइये जानते हैं महाशिव रात्रि पर श‍िवलिंग पर यह चीज न चढ़ाएं।

यह चीजें श‍िवलिंग पर न चढ़ाएं

Advertisment
  • तुलसी: तुलसी को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से भगवान शिव रुष्ट हो सकते हैं।
  • केतकी का फूल: एक पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव ने केतकी के फूल को श्राप दिया था इसलिए इसे शिवलिंग पर चढ़ाना निषेध है।
  • लाल फूल : शिवजी को शांत स्वभाव वाला देवता माना जाता है। लाल फूल उग्रता और क्रोध का प्रतीक होते हैं इसलिए इन्हें शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए।
  • हल्दी : हल्दी सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है, लेकिन शिवलिंग पर इसका अर्पण निषेध माना गया है।

यह चीजें  श‍िवल‍िंंग पर चढ़ाना हैं अत्यंत शुभ 

  • दूध : शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसे चंद्रमा का प्रतीक भी माना जाता है।
  • दही : शिवलिंग पर दही चढ़ाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
  • शहद : शहद को सूर्य का प्रतीक माना जाता है। इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से तेज, यश और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।
  • घी: घी अग्नि तत्व से जुड़ा होता है और इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से आरोग्य लाभ और दीर्घायु प्राप्त होती है।
  • गंगाजल : गंगाजल को मोक्ष प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है। इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से पापों का नाश होता है और जीवन में शुभता बढ़ती है।
  • बेलपत्र: बेलपत्र भगवान शिव का सबसे प्रिय पत्र माना जाता है। मान्यता है कि शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
  • धतूरा और भांग: धतूरा और भांग को भगवान शिव का प्रिय भोग माना जाता है। इन्हें अर्पित करने से शत्रु बाधा से मुक्ति मिलती है।
  • सफेद फूल और चावल: सफेद फूल और चावल भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माने जाते हैं। इन्हें अर्पित करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

ऐसे करें महाश‍िव रात्रि 

  • जल अर्पण का सही तरीका: शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके ही जल चढ़ाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
  •  मंत्र जाप: जल अर्पित करते समय "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।
  • परिक्रमा का नियम: शिवलिंग की परिक्रमा करते समय जलधारी को लांघना वर्जित माना जाता है। इसे अशुभ माना जाता है और इससे पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता।
  • विसर्जन का नियम: शिवलिंग पर अर्पित की गई वस्तुओं को बाद में किसी पवित्र स्थान पर विसर्जित कर देना चाहिए।

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की कृपा ऐसे करें प्राप्त 

Advertisment
महाशिवरात्रि के दिन रात्रि जागरण और शिव चालीसा व रुद्राभिषेक का पाठ करना अत्यंत लाभकारी होता है। इस दिन उपवास रखने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाली कठिनाइयों का नाश होता है। जो भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
Advertisment
Advertisment