महाकुंभनगर, वाईबीएन नेटवर्क।
Basant Panchami 2025 Upay: बसंत पंचमी की सनातन धर्म में खास महत्ता है। यह दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। इस दिन को वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल देशभर में बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी को मनाया जाएगा। इस पर्व को हर साल पूरे उत्साह और भक्ति से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन मां सरस्वती का विधि-विधान से पूजन करते हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता जरूर मिलती है। यह जीवन में नई प्रेरणा और ऊर्जा लेकर आता है। अगर आप मां सरस्वती की कृपा अपने ऊपर बनाए रखना चाहते हैं तो स्टूडेंट्स को किताब में एक खास चीज रखने की सलाह दी जाती है।
आपको बता दें कि जो विद्यार्थी सरस्वती पूजा के दिन अपनी किताब में मोर का पंख रखता है उसके मनोबल में वृद्धि होती है, साथ ही उसे ज्ञान की प्राप्ति होती है। मोर पंख जीवन में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है। मोर पंख को भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मुख पर धारण किया था, इसी वजह से इसे हिंदू धर्म में खास महत्व दिया जाता है। यह न सिर्फ सौंदर्य और प्रेम का प्रतीक माना जाता है, बल्कि यह सौभाग्य, समृद्धि और कारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है।
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में दिख रही हैं ये 5 चीजें तो समझ लें, जल्द होने वाली है शादी
बढ़ती है एकाग्रता
जो विद्यार्थी पुस्तक में मोर पंख रखता है, उसकी एकाग्रता बढ़ती है, साथ ही मानसिक शांति का भी अनुभव होता है। अगर आपके बच्चे को भी ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है तो उसकी पुस्तक में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मोर पंख जरूर रखें। ऐसा करने से बच्चे को शांति और स्थिरता प्राप्त होती है, जिससे वह बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकेगा।
यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर भगवान शंकर को करें इन चीजों से प्रसन्न, बनेंगे रुके हुए काम; दूर होगी आर्थिक तंगी
मिलती है सफलता
सनातन धर्म में मोर पंख को पॉजिटिव एनर्जी के साथ जोड़ा गया है। विद्यार्थियों के लिए मोर पंख सफलता का प्रतीक माना गया है। जो विद्यार्थी अपनी किताब में मोर पंख रखता है, खासकर परीक्षा के समय मोर पंख ऊर्जा को जागृत करने में मदद करता है। ऐसा करने बच्चा आत्मविश्वास से भर जाता है, जिससे वह अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ने लगता है।
यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2025: इस साल कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी? जान लीजिए सही तारीख और पूजन विधि
मां सरस्वती होती हैं प्रसन्न
मां सरस्वती बुद्धि, शिक्षा और ज्ञान की देवी हैं। यही वजह है कि बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन करना शुभ और फलदायी माना जाता है। वहीं, मां सरस्वती का मोर पंख से खास संबंध है क्योंकि यह ज्ञान सौम्यता और सुंदरता का प्रतीक है। यही वजह है कि इस दिन जो बच्चे मां सरस्वती से अध्ययन में सफलता की कामना करते हैं वह जीवन में कामयाब होते हैं।
यह भी पढ़ें: Lord Shiva Teachings: जीवन में उतार लें महादेव की ये 4 बातें, खुशियों से भर जाएगा घर परिवार