Mamta Kulkarni को भगवा पोशाक में देख क्या बोले गांव वाले, जानने के लिए यह खबर पढ़ें
महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनने के बाद चर्चा में आईं ममता कुलकर्णी अब पूरी तरह सन्यासिनी बन चुकी हैं। भगवा वेश में वह श्री कल्कि धाम, संभल पहुंचीं तो गांव वाले बोले बदल गई अभिनेत्री।
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।मुसलमानों से प्यार करने वाली महामंडलेश्वर ममता अनंत गिरी भगवा वस्त्र, माथे पर चंदन, और गले में रुद्राक्ष की मालाओं से सजी ममता यहां शिलादान, सत्संग और भंडारे में भाग लेने भाग लेने संभल पहुंचीं।अभिनेत्री से महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी ने भगवा लिवास में ऐंचोड़ा कंबोह गांव में स्थित कल्कि धाम में पूरे विधि विधान से शिलादान किया।
गांव वाले बोले- बदल गईं ममता कुलकर्णी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस छोटे से गांव में इस मौके पर आसपास के काफी लोग उनके दर्शन करने भी पहुंचे। ग्रामीणों ने ममता कुलकर्णी को रूपहले पर्दे के बाद साक्षात रूप में भगवा पोशाक में देखकर कहा कि ये तो पूरी तरह बदल गई हैं, अध्यात्म का असर है। पूजा अर्चना के बाद ममता कुलकर्णी ने मीडिया से भी बात की।
Photograph: (Google)
बोलीं- दुबई में मुसलमानों ने खूब प्यार दिया
फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बाद करीब 25 वर्षों तक दुबई में तप करने के बाद भारत लौटीं ममता कुलकर्णी को महाकुंभ में महामंडलेश्वर की पदवी मिली थी, हालांकि यह मामला काफी विवादों में रहा। विवाद के बाद उन्होंने अखाड़े से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन आध्यात्मिक जीवन को उन्होंने जारी रखा। ममता ने कहा कि दुबई में तप के दौरान मुसलमानों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया। महाकुंभ के बाद ममता कुलकर्णी दो दिन पहले भारत- पाक तनाव पर जारी किए गए इसी बयान को लेकर चर्चा में हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। इसी बीच अभिनेत्री से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी रविवार को कल्किधाम पहुंच गईं।
Mamta Kulkarni Photograph: (Google)
पुजारियों ने मंत्राचारण के साथ स्वागत किया
रविवार को करीब 11:30 बजे ममता कुलकर्णी कल्कि धाम पहुंचीं, जहां पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत किया। उन्हें पीले रंग का पटका पहनाया गया, फूलों से स्वागत किया गया और चरणामृत भी पिलाया गया। वह दोपहर तक धाम में रुकीं और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी शामिल हुईं।
Photograph: (Youg Bharat)
पीएम मोदी ने रखी थी आधारशिला
श्री कल्कि धाम का निर्माण पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम करवा रहे हैं। यह वही धाम है, जिसकी आधारशिला 19 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रखी थी। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिला पूजन किया था। यह धाम भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि भगवान को समर्पित है।
Advertisment
Advertisment
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!
विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें