Advertisment

आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि, बन रहा विशेष योग, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें इस चीज का करें दान!

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। दृक पंचांग के अनुसार पंचमी तिथि 16 जून की दोपहर बाद 03:32 बजे तक रहेगी, साथ ही सुबह 11:07 बजे तक वैधृति योग रहेगा। सुहागिनों के लिए यह दिन विशेष है।

author-image
YBN News
PUJAPATH

PUJAPATH Photograph: (ians)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। दृक पंचांग के अनुसार पंचमी तिथि 16 जून की दोपहर बाद 03:32 बजे तक रहेगी, साथ ही सुबह 11:07 बजे तक वैधृति योग रहेगा। सुहागिनों के लिए यह दिन विशेष है। मान्यता के अनुसार इस दिन नई चूड़ियां पहनकर भोलेनाथ की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मां पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 

Advertisment

वैधृति योग का संयोग

वैधृति योग स्थिर कार्यों हेतु ठीक है, परंतु यदि कोई भाग-दौड़ वाला कार्य अथवा यात्रा आदि करनी हो, तो इस योग में नहीं करनी चाहिए। साथ ही, इसी दिन देर रात 01:14 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। आकाश मंडल में स्थित 27 नक्षत्रों की श्रेणी में से धनिष्ठा 23वां नक्षत्र है। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग रहेगा।

भोलेनाथ को समर्पित दिवस

Advertisment

वहीं, आज से ही पंचक शुरू हो रहे हैं, ऐसे में पांच दिन तक कोई भीशुभ कार्य नहीं करना चाहिए। वाहन, सोना आदि की खरीदारी भी ज्योतिष सलाह के बाद ही करें। सोमवार भोलेनाथ को समर्पित दिवस है। इस दिन जल में दूध मिलाकर स्नान करना चाहिए। मान्यता है, इससे धन संबंधी समस्या का समाधान शीघ्र होता है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें, तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:48 − 12:41 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 07:14 − 08:54 मिनट तक रहेगा।

विशेष योग बन रहे

चंद्रमा मकर राशि में संचरण करेंगे। आज के दिन वैधृति, रवि योग और धनिष्ठा नक्षत्र बन रहा है, यह दिन शुभ माना गया है। इस दिन सुहाग की सामग्री जैसे चूड़ी, बिंदी आदि दान करने से पति की लंबी उम्र का वरदान मिलता है। आज दिन की शुरुआत वैधृति योग से होगी, जो 16 जून को है। इसके बाद विष्कंभ योग की शुरुआत होगी। इसके साथ ही, आज रवि योग जैसे विशेष योग बन रहे हैं।

Advertisment
Advertisment