/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/28/rgzpLvWJyZIoUNmhQ82l.jpg)
Mauni Amavasya Photograph: (Google)
महाकुंभनगर,वाईबीएन नेटवर्क।
Mauni Amavasya 2025: सनातन धर्म में मौनी अमावस्या की विशेष महत्ता है। माघ महीने में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2025) के नाम से जाना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यतानुसार, जो व्यक्ति इस दिन भोलेनाथ और पितरों का पूजन करता है, साथ ही मौन व्रत धारण करता है उसे भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं, इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दान और पूजन करने से पितरों की भी कृपा बनी रहती है, साथ ही जीवन खुशहाल बनता है। ऐसे में अगर आप मौनी अमावस्या के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या पर शंकर भगवान को किन चीजों का भोग लगाना फलदायी होता है।
दूर होगी आर्थिक तंगी
अगर आप मौनी अमावस्या के दिन भगवान शंकर को मेवे का भोग लगाते हैं तो इससे आर्थिक तंगी दूर होती है। ऐसा मान्यता है कि भोलेनाथ को मेवे बेहद प्रिय हैं इसलिए मेवे के भोग से वह प्रसन्न होते हैं। इससे जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं, जिससे आर्थिक तंगी दूर होती है।
यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2025: इस साल कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी? जान लीजिए सही तारीख और पूजन विधि
बनेंगे रुके हुए काम
अगर आपका व्यापार ठप्प पड़ा है या उतना नहीं चल रहा है तो मौनी अमावस्या के दिन भोलेनाथ को धतूरे और भांग चढ़ाएं। धार्मिक मान्यतानुसार, पूजा की थाली में इन चीजों को शामिल करने से रुके हुए काम फिर से चलने लगते हैं।
यह भी पढ़ें:Lord Shiva Teachings: जीवन में उतार लें महादेव की ये 4 बातें, खुशियों से भर जाएगा घर परिवार
पूजा का मिलेगा पूरा फल
अगर आप भगवान शंकर को मालपुआ, हलवा, खीर, दही या सफेद मिठाई का भोग लगाते हैं तो इससे पूरा का पूरा फल प्राप्त होता है। इसके साथ ही महादेव की कृपा भक्तों पर हमेशा बनी रहती है।
जीवन में बनी रहेगी खुशहाली
माघ के माह में तिल का दान बेहद शुभ माना गया है। जो व्यक्ति मौनी अमावस्या के दिन भोलेनाथ को तिल के लड्डू या तिल से बनी किसी मिठाई का भोग लगाते हैं तो इससे जीवन मे सुख शांति बनी रहती है। इसके साथ ही बिजनेस में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें:Mauni Amavasya 2025 के दिन करें ये छोटा सा उपाय, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद और होगा मां लक्ष्मी का वास