Advertisment

Mauni Amavasya 2025 पर अपनी राशि के अनुसार करें मंत्र का जाप, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न, दूर होगी पितृ दोष की समस्या

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर भगवान शंकर के पूजन का भी विधान है। अगर आप इस दिन भगवान शंकर को प्रसन्न करना चाहते हैं तो मौनी अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार मंत्र जाप करें।

author-image
Pooja Attri
Mauni Amavasya

Mauni Amavasya Photograph: (Google)

महाकुंभनगर, वाईबीएन नेटवर्क

Advertisment

Mauni Amavasya 2025: सनातन धर्म में माघ अमावस्या का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल माघ अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान और पितृ पूजन का विधान है। धार्मिक मान्यतानुसार, जो साधक माघ अमावस्या पर गंगा में डुबकी लगाता है, उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा इस दिन पितरो का पिंडदान और तर्पण करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

मौनी अमावस्या पर भगवान शंकर के पूजन का भी विधान है, जो व्यक्ति साफ मन से भोले की अराधना करता है, उसे मन चाहे फल की प्राप्ति होती है। अगर आप इस दिन भगवान शंकर को प्रसन्न करना चाहते हैं तो मौनी अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार मंत्र जाप करें। 

मेष राशि 

Advertisment

मौनी अमावस्या के दिन मेष राशि के जातकों को पूजा के दौरान 'ॐ महाकाल नमः और ॐ गंगायै नमः' का जाप करना चाहिए, इससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। 

वृषभ राशि

मौनी अमावस्या के दिन वृषभ राशि के जातकों को पूजा के दौरान 'ॐ रुद्रनाथ नमः और ॐ हरवल्लभायै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2025 के दिन करें ये छोटा सा उपाय, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद और होगा मां लक्ष्मी का वास

मिथुन राशि

मौनी अमावस्या के दिन मिथुन राशि के जातकों को पूजा के दौरान 'ॐ भीमशंकर नमः और ॐ अनलायै नमः' मंत्र का जाप करना फलदायी होता है।

Advertisment

कर्क राशि

मौनी अमावस्या के दिन कर्क राशि के जातकों को पूजा के दौरान 'ॐ चंद्रधारी नमः और ॐ अव्ययायै नमः' मंत्र का जाप करने से शुभ होता है।

यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2025 Date: इस साल माघ पूर्णिमा पर बन रहे हैं कौन से शुभ योग? यहां मिलेगी इस दिन से जुड़ी हर जानकारी

सिंह राशि 

मौनी अमावस्या के दिन सिंह राशि के जातकों को पूजा के दौरान 'ॐ कैलाश पति नमः और ॐ श्रीमत्यै नमः' मंत्र का जाप करने से शुभफल की प्राप्ति होती है।

कन्या राशि

मौनी अमावस्या के दिन कन्या राशि के जातकों को पूजा के समय 'ॐ गोरापति नमः और ॐ त्रिवेण्यै नमः' मंत्र का जाप करने से लाभ मिलता है।

तुला राशि

मौनी अमावस्या के दिन तुला राशि के जातकों को पूजा के दौरान 'ॐ उमापति नमः और ॐ सावित्र्यै नमः' मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। 

वृश्चिक राशि

मौनी अमावस्या के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को पूजा के दौरान 'ॐ विश्वनाथ नमः और ॐ नन्दिन्यै नमः' मंत्र का जाप करना फलदायी है।

धनु राशि 

मौनी अमावस्या के दिन धनु राशि के जातकों को पूजा के दौरान 'ॐ भोलेनाथ नमः और ॐ शरण्यै नमः' मंत्र का जाप करने से भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: इंग्लैण्ड के जैकब, सनातन धर्म ग्रहण कर बन चुके हैं जय किशन सरस्वती

मकर राशि

मौनी अमावस्या के दिन मकर राशि के जातकों को पूजा के दौरान 'ॐ चंद्रमोली नमः और ॐ अनन्तायै नमः' मंत्र का जाप करने से शुभफल प्राप्त होता है।

कुंभ राशि

मौनी अमावस्या के दिन कुंभ राशि के जातकों को पूजा के दौरान 'ॐ अमरनाथ नमः और ॐ शिवदायै नमः' मंत्र का जाप करने से भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं।

मीन राशि 

मौनी अमावस्या के दिन मीन राशि के जातकों को पूजा के दौरान 'ॐ नंदराज नमः और ॐ भीष्ममात्रे नमः' का जाप करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है। 

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: कुंभ में दिखा "आस्था और अवसर" का "संगम"

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: सनातन संस्कृति को आत्मसात करता नन्हा विदेशी शिष्य

Advertisment
Advertisment