Advertisment

भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित गुरुवार व्रत: हल्दी चढ़ाने से पूरी होती है मनोकामना

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जातक को धन, विद्या और वैवाहिक सुख-सौभाग्य में लाभ मिलता है।

author-image
YBN News
Bhagwat Vishnu

नई दिल्ली। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु औरदेवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

अभिजीत मुहूर्त

मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 4 दिसंबर सुबह 8 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा शुरू हो जाएगी। इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय दोपहर 1 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर दोपहर 2 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार

अग्नि पुराण, बृहस्पति स्मृति और महाभारत जैसे धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, गुरुवार के दिन विधि-विधान से पूजा करने से जातक को धन, विद्या और वैवाहिक सुख-सौभाग्य में लाभ मिलता है।

माना जाता है कि इस दिन श्री हरि की विशेष पूजा और व्रत करने व कथा सुनने मात्र से ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ग्रंथों में उल्लेख है कि अगर व्रत के दिन नियमों का पालन न किया जाए, तो भगवान श्री हरि विष्णु नाराज भी हो जाते हैं। अगर कोई भी जातक गुरुवार व्रत की शुरुआत करना चाहता है, तो वह किसी भी शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार से कर सकता है और 16 गुरुवार व्रत रख कर उद्यापन कर दे।

Advertisment

हल्दी का महत्व

पूजा के दौरान श्रीहरि की प्रतिमा या तस्वीर के सामने एक चुटकी हल्दी चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से है, इसलिए इसे अर्पित करने से भगवान विष्णु और बृहस्पति देव दोनों की कृपा प्राप्त होती है, जिससे धन और भाग्य में वृद्धि होती है। माना जाता है कि जो इस दिन व्रत रखते हैं, उन्हें पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। साथ ही पीले फल-फूलों का दान करना चाहिए, लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रहे कि पीली चीजों का सेवन न करें। 

मनोकामना पूरी 

गुरुवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न और धन का दान करने से भी पुण्य प्राप्त होता है। मान्यता है कि केले के पत्ते में भगवान विष्णु का वास होता है। इसी कारण गुरुवार के दिन केले के पत्ते की पूजा की जाती है। जो जातक व्रत नहीं रख सकते, वे विधि-विधान से पूजा कर या तो व्रत कथा सुनें या फिर पढ़ लें। पूजा के दौरान भगवान विष्णु को हल्दी चढ़ाने से मनोकामना पूरी होती है और पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

यह गलती बिल्कुल न करें

गुरुवार के व्रत में सबसे बड़ी गलती बाल धोना या कटवाना माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से गुरु कमजोर होते हैं, जिससे व्यक्ति को धन और सौभाग्य की हानि हो सकती है। इस दिन घर में पोछा लगाना और कबाड़ बाहर निकालना भी वर्जित है।

Advertisment

 (इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment