Advertisment

एक्टर Tiku Talsania की हालत गंभीर, हार्ट अटैक नहीं बल्कि ब्रेन स्ट्रोक आया

बॉलीवुड और गुजराती सिनेमा के मशहूर एक्टर टीकू तलसानिया को शनिवार सुबह ब्रेन स्ट्रोक आया। मेजर स्ट्रोक के चलते उनकी बेहद हालत गंभीर बताई जा रही है। एक्टर फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

author-image
Manish Tilokani
TIKU
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।  

फेमस कॉमेडी एक्टर टीकू तलसानिया को शनिवार सुबह ब्रेन स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीकू तलसानिया को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालत गंभीर होने पर उन्हें डॉक्टर्स ने ऑब्जर्वेशन पर रखा है।

नहीं आया है हार्ट अटैक

पहले खबर थी अभिनेता टीकू तलसानिया को हार्ट अटैक आया है पर बाद में उनकी पत्नी दीप्ति तलसानिया ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि टीकू को दिल का दौरा नहीं बल्कि ब्रेन स्ट्रोक आया था। उन्होंने बताया कि अभिनेता एक फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे और रात 8 बजे के आस-पास उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी थी। ताजा जानकारी के अनुसार टिकू की हालत अब स्थिर है। 

जाना-माना नाम हैं

बताते चलें कि टीकू तलसानिया फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। टिकू देवदास, जोड़ी नंबर वन, शक्तिमान, कूली नंबर 1, राजा हिंदुस्तानी, दरार, जुड़वां, प्यार किया तो डरना क्या, राजू चाचा, मेला, अखियों से गोली मारे, हंगामा, ढोल, धमाल, स्पेशल 26 जैसी सैकड़ों फिल्मों में काम किया है।

आज भी फिल्मों में हैं एक्टिव  

70 वर्षीय टीकू तलसानिया आज भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। आखिरी बार उन्हें पिछले साल रिलीज हुई राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म "विक्की विद्या का वो वाला वीडियो" में देखा गया है। 

Advertisment

टीवी से हुई करियर की शुरुआत

टीकू तलसानिया ने 1984 में डीडी नेशनल के टीवी शो ये जो है जिंदगी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 1986 में फिल्म प्यार के दो बोल से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। टिकू बीते 40 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है।

क्या होता है ब्रेन स्ट्रोक? 

ब्रेन स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क के किसी हिस्से में ब्लड फ्लो अचानक कम हो जाता है या ब्लड वेसल फट जाती है। इससे ब्रेन को ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते और ब्रेन सैल्स मरने लगते हैं। ब्रेन स्ट्रोक पर काबू पाने के लिए इमिजेट मेडिकल ट्रीटमेंट बहुत ज़रूरी है। स्ट्रोक के लक्षणों को पहचानकर तुरंत अस्पताल जाना चाहिए। समय पर चिकित्सा से 80% स्ट्रोक को रोका जा सकता है।  

यह भी देखें:  ‘अपना नाम घसीटने नहीं दूंगी’, Chahal संग डेटिंग रूमर्स पर भड़कीं RJ Mahvash

Advertisment

बिना शादी की मां बनेंगी Salman Khan की ये गर्लफ्रेंड, बोलीं- ‘इमोशन्स आज भी जुड़े हैं’

Advertisment
Advertisment