Advertisment

'Rise And Fall' में अर्जुन बिजलानी और अहाना की दमदार टक्कर, नया वीडियो आया सामने

'राइज एंड फॉल' नए रियलिटी शो की शुरुआत होने वाली है। अमेजन एमएक्स प्लेयर पर इसे स्ट्रीम किया जाएगा। इस शो में अहाना कुमरा की भी एंट्री हो गई है। उनकी एंट्री का एक वीडियो भी मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उनकी टक्कर अर्जुन बिजलानी से होने वाली है।

author-image
YBN News
ArjunBijlaniAhana

ArjunBijlaniAhana Photograph: (IANS)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई। 'राइज एंड फॉल'  नए रियलिटी शो की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है। अमेजन एमएक्स प्लेयर पर इसे स्ट्रीम किया जाएगा। अर्जुन बिजलानी, कीकू शारदा, धनश्री वर्मा और कुबरा सैत जैसे सितारे इस शो में हैं  पर अब इस शो में अभिनेत्री अहाना कुमरा की भी एंट्री हो गई है। उनकी एंट्री का एक वीडियो भी मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। खास बात यह है कि उनकी टक्कर एक्टर अर्जुन बिजलानी से होने वाली है।

नया वीडियो हुआ रिलीज


सीरीज 'राइज एंड फॉल' का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें दर्शकों को अर्जुन बिजलानी और अहाना के बीच का जबरदस्त कॉन्फ्रंटेशन देखने को मिला। इसमें अहाना और अर्जुन बिजलानी एक-दूसरे पर कटाक्ष करते दिख रहे हैं। दोनों को एक-दूसरे पर शब्दों के बाण चलाते हुए देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी टक्कर जबरदस्त होगी।

अर्जुन बिजलानी का पॉवरफुल अवतार

वीडियो में अर्जुन बिजलानी का दमदार और इंटेंस लुक नजर आ रहा है, जो उनके कैरेक्टर को और भी प्रभावशाली बना रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "अर्जुन हो या अहाना, सर्वाइवल के इस गेम में नहीं चलेगा कोई बहाना।"

अहाना की स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस

Advertisment

हालांकि अहाना का किरदारभी पूरी तरह से पावर-पैक दिखाई दे रहा है। उनकी एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी वीडियो में खासतौर पर नोटिस की जा रही है।अहाना ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैंने पहले भी रियलिटी शो होस्ट किए हैं, लेकिन किसी एक में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा नहीं लिया। यह एक ऐसा सफर है, जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। 'राइज एंड फॉल' मेरे लिए नए रोमांच का अनुभव करने का एक बेहतरीन मौका है।"अहाना ने आगे कहा, "शो की कहानी अलग है। जैसे-जैसे इसमें उतार-चढ़ाव आते जाएंगे, यह दर्शकों को रोमांचित करता जाएगा। अर्जुन बिजलानी से मुकाबला तो बस शुरुआत है, मैं बाकी कंटेस्टेंट को चुनौती देने और पेंटहाउस से नजारे का आनंद लेने के लिए उत्सुक हूं।"

फैंस में बढ़ी उत्सुकता

मालूम हो कि इस वीडियो के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फैंस अब शो के अगले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'राइज एंड फॉल' को 'शार्क टैंक' फेम मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर होस्ट करने वाले हैं। शो का कॉन्सेप्ट कुछ-कुछ 'बिग बॉस' के जैसा ही है। इसमें कंटेस्टेंट को अलग-अलग टास्क में खुद को साबित करना होगा।

बताया जा रहा है कि इस शो में कुछ कंटेस्टेंट राजा के रूप में एक आलीशान पेंटहाउस के अंदर दिखेंगे, जबकि मजदूर एक साधारण बेसमेंट में वहां तक पहुंचने के लिए खूब संघर्ष करते दिखाई देंगे। यह 6 सितंबर से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक मुफ्त में इस ऐप पर शो को देख पाएंगे।

 (इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment