Advertisment

भोजपुरी संगीत की देसी शैली, दिवाली पर समर सिंह का नया भोजपुरी गाना 'धन लेके' रिलीज

भोजपुरी स्टार समर सिंह इस दिवाली एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनका नया गाना ‘धन लेके’ रिलीज हो गया है, जो त्योहार की रौनक बढ़ाने वाला है। इस गाने में समर सिंह की दमदार आवाज और जोशीला अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

author-image
YBN News
DhanLeke

DhanLeke Photograph: (IANS)

मुंबई।भोजपुरी स्टार समर सिंह इस दिवाली एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनका नया गाना ‘धन लेके’ रिलीज हो गया है, जो त्योहार की रौनक बढ़ाने वाला है। इस गाने में समर सिंह की दमदार आवाज और जोशीला अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में रंग-बिरंगी लाइट्स और भव्य सेट पर जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। गाने के बोल और संगीत दोनों ही दिवाली की खुशी और उमंग को बखूबी दर्शाते हैं। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

नया गाना ‘धन लेके’ रिलीज


मशहूर गायक समर सिंह ने सोमवार को अपना नया गाना 'धन लेके' रिलीज कर दिया है। 'टिकुलिया पे', 'साड़ी झमकुआ', और 'साया में सजनवा' जैसे सफल गाने दे चुके गायक ने यह गाना भोजपुरी संगीत की देसी शैली में है। मेकर्स ने इस गाने को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज किया। गाने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इस बार दिवाली पार्टी धन से नहीं, धुन से होगी। धुन लेके गाना रिलीज हो गया है।"

मालूम हो कि ‘धन लेके’ गाने के साथ समर सिंह एक बार फिर भोजपुरी संगीत की दुनिया में धमाल मचाने को तैयार हैं। यह गाना उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा रहा है। गाना वीवाईआरएल बैनर के तहत रिलीज किया गया है और यह यूट्यूब सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं, जबकि संगीत रौशन सिंह ने दिया है। 

ग्रामीण जीवन से प्रेरित गाने

भोजपुरी संगीत में समर सिंह को 'देसी स्टार' के नाम से जाना जाता है। उनकी खासियत है कि वे ग्रामीण जीवन से प्रेरित गाने बनाते हैं, जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आते हैं। उनके गाने न सिर्फ मनोरंजन करते हैं, बल्कि भोजपुरी संस्कृति को भी जीवंत रखते हैं। समर सिंह के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं।

Advertisment

करियर की शुरुआत

अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 से की थी, लेकिन उन्हें असल पहचान साल 2016 में 'रतिया कहां बितवला' गाने से मिली थी। संगीत के अलावा समर सिंह अभिनय में भी कमाल दिखा रहे हैं। उनकी हालिया भोजपुरी फिल्म 'तेरा मेरा टशन' है, जिसमें उनके दमदार एक्शन और अनोखे अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्होंने 'विनाशक' और 'इश्क तो पागलपंती है' जैसी फिल्में दी हैं। हालांकि, अभिनेता साल 2023 में निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आए थे। दरअसल, उनका नाम भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को सुसाइड के लिए उकसाने में आया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment