/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/13/3G2bR08bofPf9iqz7ylC.jpg)
anushka Photograph: (GOOGLE)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है और अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करते नजरआ रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं, उन्हें पैपराजी कैप्चर करना नहीं भूलते हैं, जिस चक्कर में वह सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरती हैं। हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने दोनों बच्चे अकाय और वामिका के साथ वृंदावन गए थें, जहां वह प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे थे, जहां से उनके फोटोज काफी वायरल हो रही हैं।
अनुष्का शर्मा हुईं बुरी तरह ट्रोल
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जहां फैंस एक्ट्रेस पर काफी नाराज होते नजर आ रहे हैं। बता दें, अनुष्का शर्मा को इस वक्त काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लोग उनके भक्ति-भाव पर भी सवाल उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: फैंस की उम्मीदों पर Game Changer और Fateh ने फेरा पानी, डे-3 कलेक्शन का हालबेहाल
अनुष्का शर्मा क्यों हो रहीं ट्रोल?
अनुष्का शर्मा के इस वीडियो पर लोग कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। एक ने लिखते हुए कहा कि- ‘इतना Rude व्यवहार’, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कैसी स्प्रिचुअलिटी ??? यदि वो उन लोगों के लिए विनम्र नहीं हैं जो उनका वेलकम करते हैं।’ तीसरे यूजर ने कमेंट कर बोला, ‘एटीट्यूड प्रॉब्लम जान भावना की समझ नहीं है और साधु महात्माओं के द्वार पे जाना है, भगवान कहते है की मेरे पास आने से पहले मन साफ और विचार शुद्ध करके आओ। मंदिर मंदिर भटकने से कुछ नहीं होगा।’तो वहीं एक ने कहा- ‘अनुष्का का एटीट्यूड कोहली के स्ट्राइक रेट से भी ज्यादा अच्छा है।’