Advertisment

Nirmal Kapoor को अंतिम विदाई, Anil Kapoor हुए भावुक, ये सितारे भी पहुंचे श्रद्धांजलि देने

कपूर परिवार की वरिष्ठ सदस्य निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं और 2 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली। आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

author-image
Ranjana Sharma
Anil Kapoor
एंटरटेनमेंट: 2 मई को निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहीं निर्मल कपूर ने कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन से कपूर परिवार ही नहीं, पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें परिवार के सदस्य और कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे अभिनेता अनिल कपूर बेहद भावुक दिखे।
Advertisment

सोनम और अर्जुन ने दादी को दी श्रद्धांजलि

दादी को आखिरी विदाई देने पहुंचे सोनम कपूर और अर्जुन कपूर की आंखें नम थीं। सोनम भावुक हुईं लेकिन खुद को संभालने की कोशिश करती नजर आईं, जबकि अर्जुन गहरे शोक में दिखे। जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। इस मुश्किल घड़ी में उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया उनका साथ देते दिखे। वो हर वक्त जाह्नवी के साथ साए की तरह नजर आए।

बोनी और शनाया कपूर भी हुए गमगीन

Advertisment
बोनी कपूर अपनी मां के बेहद करीब थे। उनकी विदाई ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया। शनाया कपूर भी काफी इमोशनल नजर आईं, उनकी आंखों में आंसू और चेहरे पर उदासी झलक रही थी।

सेलिब्रिटीज ने दी श्रद्धांजलि

कपूर परिवार के इस दुख में शामिल होने कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे। अरबाज खान, अनुपम खेर, करण जौहर और रानी मुखर्जी समेत कई चर्चित चेहरों ने निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि दी। खान और कपूर परिवार के अच्छे संबंधों की झलक एक बार फिर देखने को मिली
Advertisment

निर्मल कपूर का पारिवारिक जीवन

निर्मल कपूर का जन्म 1934 में हुआ था। उन्होंने 1955 में प्रसिद्ध निर्माता सुरिंदर कपूर से शादी की थी। उनके चार बच्चे हैं – बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और बेटी रीना कपूर मरवाह। सुरिंदर कपूर ने कई फिल्मों का निर्माण किया था और 2011 में उनका निधन हुआ। उनके बेटे भी उन्हीं की राह पर चलते हुए फिल्मी दुनिया से जुड़े रहे।
Advertisment
Advertisment