एक्टर विक्रांत मैसी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वे अपनी पर्सनल लाइफ से फैन्स को रूबरू कराते रहते हैं। विक्रांत मैसी अपनी शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने इंटाग्राम हैंडल के जरिए उन्होंने पत्नी शीतल ठाकुर को शादी की सालगिरह की बधाई दी। विक्रांत मैसी ने पत्नी और बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ एक्टर ने प्यार भरे शब्दों में पत्नी के लिए लिखा, “शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं शीतू।”
विक्रांस ने शेयर की फैमिली फोटो
विक्रांत मैसी ने शादी की तीसरी सालगिरह की बधाई देने के लिए एक खूबसूरत फैमिली फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फोटो में वह अपने गोद में वरदान को लिए हैं और उनके बगल में शीतल खड़ी नजर आईं। वहीं, दोनों के माथे पर रोली भी लगी दिखाई दी, जिससे जाहिर होता है कि वे अपने खास दिन पर भगवान का आशीर्वाद लिए हुए हैं। बता दें कि विक्रांत और शीतल ने साल 2015 में डेटिंग शुरू की। नवंबर 2019 में उनकी सगाई हुई और दोनों ने 14 फरवरी, 2022 को शादी की थी।
यह भी पढ़ें: 'Sanam Teri Kasam' को मिला वीकेंड का फायदा, छुड़ाए नई फिल्मों के पसीने
बेटे और पत्नी के साथ तस्वीरें
इससे पहले विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर पत्नी शीतल ठाकुर के साथ नन्हें वरदान की तस्वीरें शेयर की और उसे ‘वंडरफुल’ बताया था। अपने नन्हें राजकुमार की झलक दिखाते हुए विक्रांत मैसी ने बेटे के पहले जन्मदिन की पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की थीं। शेयर की गई कुल चार तस्वीरों में से पहली और दूसरी में विक्रांत वरदान को गोद में लिए हुए पत्नी शीतल ठाकुर के साथ फोटो खिंचवाते दिखे। दूसरी तस्वीर में विक्रांत अपने बेटे को गोद में लिए हुए मुस्कुराते नजर आए। चौथी तस्वीर में विक्रांत, शीतल और वरदान आसमान की ओर इशारा करते कैमरे में कैद हुए। तस्वीरों को शेयर करते हुए विक्रांत ने कैप्शन में लिखा था, “सभी लोग हमारे वंडरफुल वरदान को हेलो कहो।”
यह भी पढ़ें: Prateik Babbar-Priya Banerjee Mehandi : मेहंदी लुक आया सामने, रेड आउटफिट में कपल ने ढ़ाया कहर
विक्रांत का फिल्मी करियर
विक्रांत मैसी के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 'धूम मचाओ धूम' के साथ करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'लुटेरा', 'दिल धड़कने दो', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 12वीं फेल, 'छपाक' और 'हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों में नजर आए। विक्रांत की पिछली रिलीज गोधरा कांड पर बनी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ थी, जिसमें उनके साथ रिद्धि डोगरा, राशि खन्ना अहम भूमिका में थीं। विक्रांत की अपकमिंग फिल्म 'यार जिगरी' और 'आंखों की गुस्ताखियां' है।
इनपुट: आईएएनएस
यह भी पढ़ें: Britain की संसद में सम्मानित हुए सिंगर Kumar Sanu, बोले- मेरे फैंस मेरी ताकत हैं