Advertisment

2025 में किसका है इंतजार Suniel Shetty को, सोशल मीडिया पर जताई खुशी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर जल्‍द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। दअसल केएल राहुल की वाइफ अथिया शेट्टी प्रेगनेंट हैं। वो जल्‍द ही मां बनने वाली हैं।

author-image
Suraj Kumar
Suniel shetty
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन नेटवर्क।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर जल्‍द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। दअसल केएल राहुल की वाइफ अथिया शेट्टी प्रेगनेंट हैं। वो जल्‍द ही मां बनने वाली हैं। जैसे ही सोशल मीडिया पर इस जोडी ने ये जानकरी दी तो बॉलीवुड टाउन की तरफ से उनको बधाई देने का सिलसिला शुरु हो गया है। हालांकि राहुल और अथिया कब पेरेंट्स बनेंगे, इस बात का खुलासा अन्‍ना यानी सुनील शेट्टी ने किया है।   

यह भी देखें : सिने अदाकारा Huma Qureshi के साथ फिल्म 'बयान' में जल्द ही आएंगी नजर अभिनेत्री प्रीति शुक्ला

सुनील शेट्टी ने बताया महीने का नाम 

हाल ही में सुनील शेट्टी चंदा कोचर के पॉडकास्‍ट में नजर थे। इस पॉडकास्‍ट में अन्‍ना ने परिवार को लेकर कई बातें साझा की। इसमें उन्‍होंने बताया कि वे किस महीने दादा बनने वाले हैं। शेट्टी ने बताया कि अभी घर में सिर्फ पोते- पातियों के बारे में ही बात होती है। अथिया और रोहुल जल्‍द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सुनील ने आगे कहा कि इस समय कोई और बात नहीं हो रही है। अभी सिर्फ पोते-पोती के बारे में ही बातचीत हो रही है, चाहे वह लड़का हो या लड़की।  उन्होंने आगे कहा कि हम किसी और चीज के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। सुनील ने बताया कि हम सिर्फ अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अन्‍ना ने अभी  डिलेवरी डेट का खुलासा नहीं किया है। 

Advertisment

यह भी देखें : ICC Champion Trophy : कीवियों के खिलाफ हार का बदला लेने उतरेगी मैन इन ब्‍लू

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई में हैं राहुल 

फिलहाल के एल राहुल आईसीसी चैंपियंस के लिए दुबई हैं। गौरतलब है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने पिछले साल यानी 8 नवंबर 2024 को माता-पिता बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। सोशल मीडिया पर कपल का पोस्ट आते ही फैंस खुशी से झूम उठे। फैंस, यूजर्स और सेलेब्स ने कपल को बधाई दी।

Advertisment
Advertisment