/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/06/manikavishwakarma-2025-09-06-11-38-41.jpg)
ManikaVishwakarma Photograph: (ians)
अयोध्या।सौंदर्य प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन करने के बाद अब मनिका को एक और बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीत चुकीं मनिका विश्वकर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह अयोध्या में आयोजित होने वाली भव्य सितारों की रामलीला में माता सीता की भूमिका निभाने जा रही हैं। यह उनके अभिनय करियर की शानदार शुरुआत मानी जा रही है।
मिस यूनिवर्स इंडिया 2025
अभिनय का जादू
जानकारी के अनुसार इस रामलीला में बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े कई जाने-माने चेहरे भी शामिल होंगे। वहीं, मनिका ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह वर्ष उनके लिए बेहद खास है क्योंकि उन्हें एक ही समय में देश का प्रतिनिधित्व करने और अयोध्या की रामलीला में मां सीता का पावन किरदार निभाने का अवसर मिला है। बॉबी मलिक ने बताया कि इस बार रामलीला में कई चर्चित और नामी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। परशुराम की भूमिका में पुनीत इस्सर, बाली के रूप में मनोज तिवारी, केवट के किरदार में रवि किशन, हनुमान जी के रूप में राजेश पुरी, रावण के रूप में मनीष शर्मा, भगवान राम के रूप में राहुल गुच्चर, मेघनाद की भूमिका में रजा मुराद, राजा जनक के रूप में अवतार गिल, विभीषण के रूप में राकेश बेदी और भगवान लक्ष्मण के रूप में राजन मोदी नजर आएंगे।
शुभम मलिक ने कहा कि सुविख्यात कलाकारों का संगम इस रामलीला को और भी आकर्षक बना देगा। अयोध्या की रामलीला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक है।
सितारों से सजी रामलीला
मालूम हो कि अयोध्या की यह सितारों से सजी रामलीला हर साल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से खास महत्व रखती है। इस बार मनिका विश्वकर्मा का सीता के रूप में मंच पर आना दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण होगा। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। मनिका ने खुद भी इस भूमिका को अपने लिए सौभाग्य बताया और कहा कि माता सीता का किरदार निभाना उनके जीवन का सबसे खास अनुभव होगा।
रिकॉर्ड तोड़ 45 करोड़ लोगों ने देखा
22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राम कथा पार्क में आयोजित होने वाली इस रामलीला मेंदेश-विदेश के दर्शकोंको एक अनोखा अनुभव मिलने वाला है। रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और संस्थापक महासचिव शुभम मलिक ने जानकारी दी कि इस बार विश्व की सबसे बड़ी रामलीला में दर्शकों को और भी शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। पिछले वर्ष इस रामलीला को रिकॉर्ड तोड़ 45 करोड़ लोगों ने देखा था, जो अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है।
दुनिया के कोने-कोने से इसे देखने वाले दर्शक इसे खास और अद्वितीय बनाते हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान की रहने वाली मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। मनिका ने कहा कि वह लंबे समय से अयोध्या आने की सोच रही थीं, लेकिन अवसर नहीं मिल पाया। अब उन्हें भगवान श्रीराम की कृपा से सीता का किरदार निभाने का अवसर मिल रहा है, जो उनके लिए जीवन का अनमोल अनुभव है।
(इनपुट-आईएएनएस)