Advertisment

देसी गर्ल Priyanka Chopra ने भाई की शादी में खूबसूरत ड्रेस पहन लूटी महफिल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। हर फंक्शन में प्रियंका बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रहीं थीं। उन्होंने अपने आउटफिट की तस्वीरें शेयर की हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
priyanka chopra
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, वाईबीएन नेटवर्क।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और भाभी नीलम चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के फंक्शन्स के दौरान प्रियंका झूमती-गाती नजर आईं। चोपड़ा परिवार के साथ ही जोनस परिवार भी भारतीय परंपराओं के रंग में रंगा नजर आया। प्रियंका के ससुराल वालों ने भी शादी समारोह में जमकर रंग जमाया। हर फंक्शन में प्रियंका बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रहीं थीं। उन्होंने अपने आउटफिट की तस्वीरें शेयर की हैं।

माता की चौकी

सिद्धार्थ और नीलम की शादी पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की गई। सबसे पहले माता की चौकी का फंक्शन हुआ। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने रस्ट ऑरेंज कलर का प्लाजो सूट पहना था। प्रियंका ने प्लाजो सूट पर खूबसूरत दुपट्टा डाला था। वहीं बड़े और खूबसूरत ईयररिंग पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया।

priyanka chopra

हल्दी की रस्म

हल्दी की रस्म में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने हल्दी की रस्म में पीले रंग का खूबसूरत ड्रेस पहना था। प्रियंका ने सिंपल लहंगे के ऊपर कुर्ता पहना। उसके साथ सिंपल दुपट्टा डाला। मैचिंग की चूढ़ियां और बड़े ईयररिंग पहनकर लुक को कंप्लीट किया। 

Advertisment

priyanka chopra

कॉकटेल पार्टी 

सिद्धार्थ की कॉकटेल पार्टी में भी प्रियंका का लुक काफी चर्चा में रहा। इस फंक्शन में प्रियंका ने मल्टी कलकर की गाउन पहनी थी। उन्होंने इसके ऊपर दुपट्टा डाला था, जो वेस्टर्न ड्रेस को इंडियन टच दे रहा था। गाउन के ऊपर प्रियंका ने नेकलेस पहना। बालों को खुला रखा।

priyanka chopra

संगीत का फंक्शन

Advertisment

सिद्धार्थ और नीलम के संगीत फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। संगीत में चोपड़ा और जोनस परिवार जमकर नाचते-गाते नजर आए। इस दौरान प्रियंका ने ब्लू कलर का फिशकट लहंगा पहना था। उनकी बेटी मालती और पति निक जोनस भी प्रियंका के साथ ट्विनिंग कर रहे थे। 

यह भी पढ़ें: साड़ी में लगेगा ग्लैमर का तड़का, ट्राई करें 'देसी गर्ल' Priyanka Chopra के ये 5 स्टनिंग ब्लाउज

priyanka chopra

शिमरी लहंगा

Advertisment

शादी के एक फंक्शन में प्रियंका ने शिमरी लहंगा पहना था। इसमें ब्लू कलर से कढ़ाई की गई थी। ये लहंगा काफी भारी था और बेहद खूबसूरत लग रहा था। प्रियंका ने लहंगे के साथ ऑफ शोल्डर चोली पहनी थी। इसके ऊपर उन्होंने सिंपल बन बनाया था। 

priyanka chopra

यह भी पढ़ें: शादी के लिए परफेक्ट हैं Shraddha Kapoor के ये आउटफिट, पहनकर लगेंगी ग्लैमरस

Advertisment
Advertisment