Advertisment

Eid 2025: इफ्तार पार्टी के लिए Kareena Kapoor से लें आउटफिट आईडिया

करीना कपूर अपने अलग अंदाज से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अगर आप इफ्तार पार्टी में करीना की तरह ही हटकर लगना चाहते हैं तो उनके वार्डरोब से आईडियाज ले सकते हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
kareena kapoor
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

करीना कपूर नवाब परिवार की बहू हैं। ये नवाबीपन करीना के ड्रेसिंग सेंस से झलकता भी है। करीना कपूर खान का फैशन सेंस काफी अच्छा माना जाता है। कोई त्योहार हो, पार्टी हो या फिर कोई अवॉर्ड फंक्शन करीना कपूर अपने अलग अंदाज से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अगर आप इफ्तार पार्टी में करीना की तरह ही हटकर लगना चाहते हैं तो उनके वार्डरोब से आईडियाज ले सकते हैं।

लाल सूट 

करीना कपूर का ये लाल सूट बेहद यूनीक और खूबसूरत है। लाल सूट में करीना का भारतीय अंदाज देखते ही बनता है। लाइट वर्क वाली लंबी कुर्ती और पजामा के साथ उन्होंने हैवी दुपट्टा कैरी किया है। करीना ने मेकअप सिंपल रखा है। आंखों में काजल और माथे पर लाल बिंदी लगाई है। इसके साथ बालों का सिंपल बन बनाया है, जो बेहद खूबसूरत लग रहा है। इफ्तार पार्टी के लिए आप ये लुक ट्राई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Holi के दिन भूलकर भी न पहनें ऐसे कपड़े, वरना पछताएंगे

सिंपल लुक

अगर आप इफ्तार पार्टी में एकदम सिंपल और स्टाइलिश लुक रखना चाहते हैं तो करीना का ये लुक ट्राई कर सकते हैं। इसमें उन्होंने वेज कलर के सिंपल सूट के साथ हैवी दुपट्टा पहना है। करीना ने इस सिंपल लुक के साथ ग्रीन कलर के बड़े-बड़े स्टाइलिश ईयररिंग पहनें हैं। आंखों में बोल्ड काजल लगाया है जो उनके लुक को आकर्षक बना रहा है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Eid पर पहनें Sara Ali Khan जैसी अनारकली ड्रेस, लगेंगी शहजादी

राजस्थानी लुक

करीना कपूर का ये फोक राजस्थानी लुक काफी पसंद किया गया। बैंगनी रंग के सिंपल लहंगे में वे कमान लग रही हैं। उन्होंने सिंपल लहंगे के साथ पारंपरिक राजस्थानी जूलरी पहनी है। राजस्थानी टच देने के लिए ऑक्सीडाइज्ड जूलरी पहनी है जो काफी खूबसूरत लग रही है। हाथों में मोटा कड़ा, गले में मोटा हार और कान में बड़े-बड़े ईयररिंग हैं, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। अगर आप एकदम यूनीक दिखना चाहते हैं तो ये राजस्थानी लुक रख सकते हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: भाई की शादी में पहनें Elli Avrram जैसे ट्रेंडी एथनिक वियर, दिखेंगी भाभी से भी ज्यादा हसीन

Advertisment
Advertisment