Advertisment

Attendance scam of municipal corporation Part-3: सिर्फ वार्डों तक सीमित नहीं गोलमाल, निगम मुख्यालय में भी फर्जीवाडा

जनता से मनमाफिक टैक्स की वसूली करके नगर निगम जो रकम इकट्ठी करता है उसे कर्मचारियों की अटेंडेंस के नाम पर सिर्फ वार्डों के नाम पर ही हेराफेरी नहीं हो रही, बल्कि इस गोलमाल में जिला मुख्यालय से जोनल कार्यालयों तक में फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है।

author-image
Rahul Sharma
GZB health department-1
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद, चीफ रिपोर्टर।

Advertisment

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में फर्जी अटेंडेंस के जरिये चल रहे खेल के महज एक दिन की पड़ताल से ही बड़े-बड़े खुलासे हुए हैं। सूत्रों का दावा है कि केवल  वार्डों में ही फर्जी हाजिरी लगाकर वेतन के पैसों का बंदरबांट नहीं किया जाता बल्कि इसमें निगम मुख्यालय से लेकर जोनल दफ्तरों तक में खेल किया जा रहा है। बहुत सारे कर्मचारियों की फर्जी अटेंडेंस लगाकर उनके नाम केे वेतन का गोलमाल हो रहा है। निगम के सूत्र बताते हैं कि ये धंधा महज एक या दो दिन नहीं बल्कि हर दिन, हर महीने कई सालों से चल रहा है। इससे मिलने वाली धनराशि का नीचे से ऊपर तक बंदरबांट भी किया जाता है। यदि निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच हो तो छोटी मछलियों के साथ-साथ बड़ी मछलियां भी शिकंजे में आ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Ghaziabad Nagar nigam: ऑन लाइन ऐप पर अटेंडेंस का फर्जीवाड़ा, 1 दिन में ही पकड़ी गईं 660 फर्जी अटेंडेंस, करोड़ों का गोलमाल!

निगम मुख्यालय में कर्मचारियों की फर्जी अटेंडेंस

Advertisment

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने 30 मई की ऑन लाइन अटेंडेंस की जांच कंट्रोल रूम से कराई थी। 311 ऐप पर हुई इस पड़ताल से खुलासा हुआ कि सिर्फ वार्डों में तैनात कर्मियों की ही फर्जी अटेंडेंस नहीं लगाई गई थी। बल्कि जिला मुख्यालय से लेकर जोनल कार्यालयों में भी तैनात दर्शाए कर्मियों की फर्जी हाजिरी लगी थी। इनमें कुछ कर्मचारी सफाई कर्मी, कुछ ड्राइवर तो कुछ माली व अन्य कार्यों पर नियुक्त बताए गए हैं।

निगम मुख्यालय-सिटी जोन में फर्जी हाजिरी

हेड ऑफिस में तैनात जॉनी और सुमन, सिटी जोन की गैराज में तैनात बोर्ड ड्राइवर पिंटू कुमार अनिल संदीप बृजमोहन इशू मनु गौतम मा राखी संपूर्णानंद विदीन जग शरण जोगिंदर की फर्जी हजारी लगी मिली है। इनमें जब शरण जोगिंदर और सुमन स्थाई सफाई कर्मी है जबकि पिंटू बोर्ड ड्राइवर अनिल संदीप जॉनी बोर्ड स्वीपर है। बृजमोहन इशू मन्नू मा राखी संपूर्णानंद और विपिन यह सभी सीएलसी ड्राइवर है।

Advertisment

कविनगर जोन में फर्जी हाजिरी 

कवि नगर जोन में गैराज में तैनात परमानेंट स्वीपर मनोज में रोड की सफाई व्यवस्था में तैनात जोगिंदर रेखा बबलू अमित कुमार दिनेश कुमार पाल रितु राजू सचिन बाली बंटी जगदीश महेंद्र सोनू विकास अमन जतिन प्रवेश विकास आकाश शेखर की भी फर्जी अटेंडेंस लगी मिली है।

मोहन नगर जोन में फर्जी हाजिरी  

Advertisment

मोहन नगर जोन में धीरज अमित दीपक गब्बर पूजा राजू सागर संतोष श्री कृष्णा सुधीर कुमार सुशील विशाल जितेंद्र राजा सपना सांची सांची शिव दयाचंद सतीश शिप्रा श्रीपाल सुरेश वेद प्रकाश टीवी फर्जी अटेंडेंस पाई गई है। इनके अलावा त्वरित बाल में तैनात अरुण कुमार राजेश कुमार संजय टीवी फर्जी अटेंडेंस मिली है।

वसुंधरा जोन में फर्जी हाजिरी

वसुंधरा जोन में भी राजीव राजकुमार सावन चढ़ा सुभाष चंद्र सुरेंद्र कुमार अमित कुमार कमल किशोर सुंदर विकास अनिल कुमार इनायत मोहम्मद कुमार मोहित कुमार राकेश योगेश संजय करणवीर तुषार सुभाष चंद्र प्रमोद गौरव कुमार रेखा रानी अंकित हरपालु हार्दिक ममता मोनिका सपना और जगबीर सिंह की फर्जी अटेंडेंस 311 पेपर 30 में को दर्ज पाए गए हैं।

विजयनगर जोन में फर्जी अटेंडेंस

विजयनगर जोन में गैराज में तैनाद रूपेश नाला सफाई के काम में लगाए गए अर्जुन दम बॉबी धर्मेंद्र रविंद्र शिवम सुनील राहुल राजू रिंकू सचिन राजेश शिवकुमार टी अटेंडेंस फर्जी पाई गई है। राजेश और शिवकुमार तिवारी में तैनात है।

Advertisment
Advertisment