Advertisment

BJP Breaking- मयंक गोयल की राजनीति का वनवास हुआ खत्म, बने महानगर अध्यक्ष

काफी लम्बे अरसे से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता मंयक गोयल पश्चिमी उत्तर- प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री के रूप में कार्यरत हैं. मंयक गाज़ियाबाद के रहने वाले हैं. राजनीति के साथ वह विज्ञान और तकनीकि जैसे विषयों के भी अच्छे जानकार हैं।

author-image
Kapil Mehra
एडिट
gzb MAYANK GOYAL-1
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

पूर्व महापौर दमयंती गोयल के पुत्र मयंक गोयल को बनाया गया महानगर अध्यक्ष।

संजीव शर्मा के विधायक निर्वाचित होने के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष बनने के लिए रेस शुरू हो गई थीं।

मयंक गोयल का सफ़र

Advertisment

काफी लम्बे अरसे से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता मंयक गोयल पश्चिमी उत्तर- प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री के रूप में कार्यरत हैं, मंयक गोयल गाज़ियाबाद के रहने वाले है वह पूर्व महापौर स्वर्गीय दमयंती गोयल के पुत्र हैं।

यह भी पढ़ें - शालीमार गार्डन में महिला प्रॉपर्टी डीलर से सरेराह छेड़छाड़

राजनीति के साथ वह विज्ञान और तकनीकि जैसे विषयों के भी अच्छे जानकार हैं. सरस्वती विद्या मंदिर, साहिबाबाद से स्कूलिंग करने के बाद उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, गाज़ियाबाद से सन् 2001 में ग्रेजुएशन किया है।

Advertisment

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

शुरू से ही समाज से लगाव रखने के कारण राजनीति में आये मंयक गोयल वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. वह पार्टी के प्रचार- प्रसार के लिए अनवरत प्रयासरत हैं. साथ ही पार्टी द्वारा आयोजित सभी सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों व सभाओं में वह बढ़- चढ़ कर योगदान देते रहे हैं।

यह भी पढ़ें - डीजे की धुन पर थिरका पूरा थाना, जम कर उड़ा रंग, आज है पुलिस की होली

Advertisment

क्यों लगा समय

यूपी में भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो चुकी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय से एक साथ नामों का ऐलान हुआ। इसको लेकर पोस्टर-बैनर तैयार कर लिए गए हैं। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा के लिए जिले-जिले कार्यक्रम होना तय थे। बतादें कि कुछ कारणों की वजह से लंबे समय से महानगर और जिला अध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा पा रहा था।

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

लेकिन लंबे इंतजार के बाद जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों की लिस्ट लगभग तैयार की गई। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि लखनऊ गाजियाबाद, जहां जिला और महानगर कार्यालय अलग-अलग हैं, को छोड़कर सभी जिलों में दोपहर दो बजे के बाद महानगर व जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाए।

यह भी पढ़ें - एक बार फिर सुर्खियों में यति नरसिंहानंद, 17 मार्च को दिल्ली में पढ़ेंगे हनुमान चालीसा

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

लखनऊ और गाजियाबाद में दो कार्यालय होने की वजह से दो अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। सभी जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ मोर्चा पदाधिकारी, जिले में रहने वाले राष्ट्रीय, प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक होगी। मंच पर पर्यवेक्षक, जिला चुनाव अधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी और मंत्रीगण रहेंगे। वर्तमान और निवर्तमान जिला अध्यक्ष भी आमंत्रित रहेंगे। डॉ. पांडेय ने स्पष्ट तौर पर आदेश दिए हैं कि मौजूदा और पूर्व अध्यक्षों की उपस्थिति में ही घोषणा की जाए

Advertisment
Advertisment