Advertisment

Ghaziabad - डीजे की धुन पर थिरका पूरा थाना, जम कर उड़ा रंग, आज है पुलिस की होली

गाजियाबाद में होली के दूसरे दिन पुलिस और साहिबाबाद अग्निशमन कार्यालय पर अग्निशमन विभाग का स्टाफ होली खेलते हुए दिखा। कोतवाली में बजा डीजे, गानों पर थिरके अधिकारी।

author-image
Kapil Mehra
फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

कल पूरे देश में होली का त्योहार रंगों के साथ धूमधाम से मनाया गया लेकिन क्या आपके मन में यह ख्याल आया कि इस रंगों के त्यौहार को सकुशल किसकी वजह से बनाया जा सका। 

जी हां हम बात कर रहे हैं पुलिस की उन पुलिसकर्मियों की जिन्होंने त्यौहार के दिन अपनी सेवा त्योहार मनाने वाले व समाज के नाम की।

यह भी पढ़ें - एक बार फिर सुर्खियों में यति नरसिंहानंद, 17 मार्च को दिल्ली में पढ़ेंगे हनुमान चालीसा

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

आज है पुलिस की होली

पुलिस वालों की होली जहां कल पूरे देश में रंगों के त्योहार होली को मनाया गया वहीं आज पूरे देश में पुलिस वालों की होली मनाई जा रही है सुबह से ही शहर के सभी थाने व चौकिया में पुलिसकर्मी एकत्रित होना शुरू हुए और अपने अधिकारियों व सहकर्मियों के साथ होली का त्यौहार मनाते दिखे। 

Advertisment

यह भी पढ़ें - 3 घंटे में 431 गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

बात करें गाजियाबाद की पुरानी कोतवाली की तो वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी से छिड़काव कर पुलिस कर्मियों ने रेन डांस का आनंद लिया। 

सिहानी गेट थाने में पुलिसकर्मी अलग ही जोश में दिखे वहां डीजे की धुन पर समस्त थाने के पुलिसकर्मी व अधिकारी नाचते हुए दिखाई दिए।

महिला पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे के रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें - होली मिलन-खूनी रिश्तों पर भारी, रंगों के रिश्ते

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

Advertisment
Advertisment