Advertisment

Ghaziabad- 8 साल बेमिसाल, विधायक अजीत पाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने आज राजनगर स्थित अपने कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की 8 साल की उपलब्धियां को गिनाया और बताया किस प्रकार किसानों व्यापारियों व हर व्यक्ति वर्ग के व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है

author-image
Kapil Mehra
फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

मुरादनगर विधानसभा के विधायक अजीत पाल त्यागी ने आरडीसी राजनगर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपने संबोधन में बताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे हो गए हैं।

ये सरकार के लिए और मेरे लिए भी विधायक के रूप में योगी सरकार में सहयोगार्थ उत्कर्ष के 8 साल बेमिसाल बने हैं। इस अवसर के लिए क्षेत्र वासियों का आभार के साथ बधाई देता हूं। 

यह भी पढ़ें - 

उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और देश के प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प से जुड़कर डबल इंजन की सरकार के रूप में उत्तर प्रदेश समृद्ध भारत का नंबर 1 प्रदेश बना है। मैं एक प्रतिनिधि होने के नाते जिसकी बधाई योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को देता हूं। 

8 साल बेमिसाल

विधायक अजितपाल त्यागी ने कहा कि हममें से ज्यादातर लोग जानते हैं कि 8 साल पहले यूपी की स्थिति और पहचान क्या थी। 8 साल पहले यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्थव्यवस्था की हालत छिपी नहीं थी। उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था, किसान आत्महत्या कर रहे थे, युवा संघर्ष कर रहे थे, बेटियां और व्यापारी असुरक्षित थे और दंगों और ध्वस्त कानून व्यवस्था की वजह से लोग खराब अर्थव्यवस्था को बर्दाश्त कर रहे थे। 

किसानों के हित में काम किया

Advertisment

उन्होंने बताया योगी सरकार में किसानों के खाते में पैसा सीधे ट्रांसफर किया गया है और सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है।

यह भी पढ़ें - 

पहले चीनी मिलें बंदी की कगार पर थीं। करोड़ों रुपये किसानों का बकाया था। हमारी सरकार ने इसमें बदलाव किया। हमने चीनी मिलें बंद होने नहीं दीं। साथ ही छह मिलें स्थापित कीं। 

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर विधायक अजीत पाल त्यागी ने सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया किसान के उत्थान के साथ बेरोजगारों को रोजगार, परंपरागत उद्यमिता को बढ़ावा, मातृशक्ति के स्वावलंबन के लिए कार्य किए गए।

पहले प्रदेश में दंगे होते थे 

Advertisment

विधायक अजितपाल त्यागी ने बताया बताया 2017 से पहले न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी। हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था। आज प्रदेश में कानून का राज है। महाकुंभ इसका उहादारण है। इतने बड़े आयोजन के बाद एक भी घटना नहीं घटित हुई। प्रदेश वही है, लेकिन सरकार बदलने से बड़ा बदलाव आया है।

पारदर्शी व्यवस्था से मेरे जनपद एवं मेरी विधानसभा के सैकड़ों नौजवानों ने बिना किसी नजराना के पुलिस कार्मिकों की भर्ती में सफलता हासिल की। 

यह भी पढ़ें - 

योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर उत्सव मनाया जा है। यह उत्सव 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा। ‘उत्तर प्रदेश का उत्कर्ष-भाजपा सरकार के 8 वर्ष’ के संदेश के साथ सरकार की उपलब्धियों को लेकर हम और पार्टी कार्यकर्ता आम जन एवं लाभार्थियों के बीच जायेंगे।

Advertisment
Advertisment