Advertisment

Ghaziabad- कर्नल त्यागी को मिला भारत गौरव अवॉर्ड

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी को भारत गौरव रत्न-2025 से सम्मानित किया गया। 5 मार्च को नई दिल्ली के तीन मूर्ति भवन स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में वर्ल्ड कल्चर एंड एन्वायरमेंट कमीशन

author-image
Kapil Mehra
फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

कर्नल टीपी त्यागी को भारत गौरव रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित।

फ्लैट ओनर्स फेडरेशन गाजियाबाद की राजनगर एक्सटेंशन इकाई ने दी बधाई!

गाजियाबाद। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी को भारत गौरव रत्न-2025 से सम्मानित किया गया। 

यह भी पढ़ें - मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, पुलिस ने भेजा जेल

नई दिल्ली के तीन मूर्ति भवन स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में वर्ल्ड कल्चर एंड एन्वायरमेंट कमीशन द्वारा वीर चक्र प्राप्त कर्नल टी.पी. त्यागी को इस सम्मान से विभूषित किया गया।

राकेश बेदी ने दिया सम्मान 

एक कार्यक्रम के दौरान जम्मू की कमिश्नर आईपीएस रश्मि, विख्यात कलाकार राकेश बेदी, बलिया के महामंडलेश्वर, शिक्षा विभाग के महेश चंद्र,फिल्म जगत की अभिनेत्री ऐलिना द्वारा उन्हें यह सम्मान दिया गया।

यह भी पढ़ें - 2031 लागू करने की तैयारी शुरू, डासना, मोदीनगर, मुरादनगर के लिए ये है GDA की तैयारी

Advertisment

इस अवसर पर कर्नल त्यागी ने कहा कि वातावरण की सुरक्षा के लिए जल प्रदूषण और वायु प्रदूषण पर नियंत्रण आवशयक है। उन्होंने कहा कि नदियों को साफ करने से ज्यादा हमें उन्हें गन्दा न करने पर ज्यादा जोर देना होगा। प्रत्येक नदी में अपने आप को स्वस्थ रखने की प्राकृतिक क्षमता होती है। 

इसी प्रकार वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सबसे अच्छा तरीका वर्टिकल गार्डनिंग का है। यदि मेट्रो पिलर्स, फ्लाई ओवर पिलर्स और सरकारी कार्यालयों पर अनिवार्य रूप से वर्टिकल गार्डनिंग की जाये तो प्रदूषण नियंत्रण प्रारम्भ हो जाएगा। 

उन्होने संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए बताया कि हमारे धर्म गुरुओं को व्यक्तिगत चरित्र और राष्ट्रीय चरित्र मे फर्क समझाना चाहिए।

Advertisment

यह भी पढ़ें - विदेश जाने वालों के लिए अच्छी ख़बर, दो हजार पेंडिंग फाइलों का हुआ निस्तारण

Advertisment
Advertisment